शहर

दिल्ली : चांदनी चौक में निकले जुलूस पर जांच की मांग, एलजी-सीएम को लिखा पत्र

दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता और एलजी विनय कुमार सक्सेना को लिखे पत्र में आरोप लगाया गया है कि करीब 200 लोगों के समूह ने “जो जमीन सरकारी है, वो जमीन हमारी है” जैसे नारे लगाते हुए जुलूस निकाला।

Image

सीएम रेखा गुप्ता (फोटो-@gupta_rekha)

दिल्ली : चांदनी चौक इलाके में 25 फरवरी को निकाले गए एक जुलूस को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। इस मामले में स्थानीय नागरिक मंच की ओर से उपराज्यपाल और मुख्यमंत्री को संयुक्त पत्र लिखकर जांच की मांग की गई है। पत्र में आरोप लगाया गया है कि करीब 200 लोगों के समूह ने “जो जमीन सरकारी है, वो जमीन हमारी है” जैसे नारे लगाते हुए जुलूस निकाला। आरोप है कि ये लोग खुद को फुटपाथ विक्रेता बताकर वेंडर कमेटी के गठन की मांग कर रहे थे, जबकि स्थानीय व्यापारियों का दावा है कि ये कथित तौर पर अवैध कब्जे से जुड़े लोग हैं।

अतिक्रमण की समस्या गंभीर

शिकायत में यह भी कहा गया है कि चांदनी चौक, जामा मस्जिद, टाउन हॉल, खारी बावली, सदर बाजार और आसपास के इलाकों में अतिक्रमण की समस्या बढ़ती जा रही है। पत्र में दिल्ली पुलिस पर जुलूस को संरक्षण देने का आरोप लगाते हुए पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की गई है। पत्र में हाल ही में दिल्ली हाई कोर्ट द्वारा अतिक्रमण के मामलों में सख्ती दिखाए जाने का भी जिक्र किया गया है और दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की गई है।

जानकारी के मुताबिक, पिछले कुछ समय से चांदनी चौक, जामा मस्जिद और आसपास के क्षेत्रों में अतिक्रमण को लेकर व्यापारियों और स्थानीय प्रसाशन के बीच तनातनी बनी हुई है। हालांकि, हाल के दिनों में दिल्ली हाईकोर्ट ने चांदनी चौक और जामा मस्जिद क्षेत्र में बढ़ते अतिक्रमण पर चिंता जाहिर की थी और नगर निगम को कार्रवाई करने के लिए निर्देशित किया था। बाद में कुछ स्थानों पर कार्रवाई की गई थी। इसी मसले पर शंकर कपूर ने उपराज्यपाल वीके सक्सेना और सीएम रेखा गुप्ता को पत्र लिखकर मामले में कार्रवाई की मांग की है।

Abhishek Raj
अभिषेक राजauthor

मैं अभिषेक राज वर्तमान में टाइम्स नाउ नवभारत में सीनियर रिपोर्टर के पद पर कार्यरत हूँ, मैं टाइम्स नाउ नवभारत के लिए national crime इंवेस्टिगेशन और स्पेशल स्टोरी का काम देखता हूं। इससे पहले मैं ZEE न्यूज़ में crime और इन्वेस्टीगेशन विभाग में रिपोर्टर के पद पर तैनात था. मैंने ऑपरेशन मुख्यमंत्री, ऑपरेशन धर्ममंत्रण के स्लीपर सेल, ऑपरेशन किसान आंदोलन जीवी, श्रद्धा मर्डर केस, तुनिषा शर्मा आत्महत्या केस, हिमाचल बाढ़ त्रासदी, एल्विश यादव केस आदि जैसी कई स्टोरीज़ की हैं।

और पढ़ें
End of Article