32 Airport Reopen in India: भारत-पाकिस्तान तनाव के चलते बंद हुए 32 एयरपोर्ट फिर से खुल गए हैं। दोनों देशों के बीच सीजफायर के बाद सभी एयरपोर्ट सोमवार को खोल दिए गए हैं। सुरक्षा को देखते हुए देश के 32 एयरपोर्ट को कुछ समय के लिए बंद किया गया था। अब एयरपोर्ट अथॉरिटी ने बताया कि सभी 32 एयरपोर्ट का परिचालन फिर से शुरू हो गया है।
एयरलाइंस की वेबसाइट पर चेक करें फ्लाइट
एयरपोर्ट अथॉरिटी ने प्रेस रिलीज में 32 एयरपोर्ट के फिर से खुलने की सूचना दी। अथॉरिटी ने बताया कि 15 मई सुबह 5:29 बजे तक जिन 32 हवाई अड्डों को अस्थाई तौर पर बंद किया गया था। उन्हें तत्काल प्रभाव से फिर से खोल दिया गया है। इसके अलावा यात्रियों से कहा गया कि वे इन एयरपोर्ट्स से फ्लाइट पकड़ने के लिए पहले संबंधित एयरलाइंस से उसकी जानकारी लें। साथ ही अपनी फ्लाइट से जुड़ी नियमित अपडेट के लिए एयरलाइनों की वेबसाइट पर जाएं।
इन 32 एयरपोर्ट को फिर किया गया शुरू
बीकानेर, चंडीगढ़, हलवारा, हिंडन, आदमपुर, अंबाला, अमृतसर, अवंतीपुर, बठिंडा, भुज, जैसलमेर, जम्मू, जमनगर, जोधपुर, कांगड़ा, केशोद, किशनगढ़, कुल्लू मनाली, लेह, राजकोट, सरसावा, शिमला, श्रीनगर, थोईस, उत्तरलाई, मुंद्रा, नलिया, पठानकोट, पटियाला, पोरबंदर और लुधियाना।
