चण्डीगढ़

9 साल से फरार चल रहा पंजाबी सिंगर गिरफ्तार; 50 हजार का था इनामी, NCB को मिली बड़ी कामयाबी

NCB चंडीगढ़ ने 2015 में बरामद हुए अफीम के मामले में फरार चल रहे जगसीर सिंह को बुधवार को गिरफ्तार किया। फरारी के दौरान वह सोशल मीडिया पर गायक बन गया था। अखबारों में छपे इश्तेहार से सुराग मिला और गुप्त ऑपरेशन में गायक की गिरफ्तारी हुई।

Image

2015 के मामले में चल रहा था फरार

Photo : Times Now Digital

NCB Arrested Singer: नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) चंडीगढ़ को नशा तस्करी के खिलाफ चल रही मुहिम में एक बड़ी सफलता मिली है। 36.150 किलो अफीम की बरामदगी के एक 2015 के मामले में फरार चल रहे कुख्यात ड्रग तस्कर जगसीर सिंह उर्फ काला उर्फ बाज को आखिरकार 6 अगस्त 2025 को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी हरियाणा के सिरसा जिले का रहने वाला है और 2016 से पुलिस की गिरफ्त से फरार चल रहा था।

सोशल मीडिया पर गाता था गाने

NCB अधिकारियों के मुताबिक, फरारी के दौरान जगसीर सिंह ने अपनी पहचान बदलकर सोशल मीडिया पर एक गायक के रूप में खुद को स्थापित किया। उसने यूट्यूब और इंस्टाग्राम जैसे प्लेटफॉर्म पर अलग नाम से कई गाने अपलोड किए, जिन पर लाखों व्यूज़ आए। चौंकाने वाली बात यह है कि उसने इस बीच एक मशहूर महिला पंजाबी सिंगर के साथ मिलकर म्यूजिक वीडियो भी शूट किए।

अखबारों में छपे इश्तेहार से मिला सुराग

NCB ने मई 2025 में आरोपी की तस्वीरें प्रमुख अखबारों में छपवाईं और उसकी गिरफ्तारी पर 50 हजार का इनाम घोषित किया था। इसके बाद एजेंसी को आरोपी की गतिविधियों और ठिकानों को लेकर कुछ पुख्ता सुराग मिले। NCB चंडीगढ़ यूनिट की विशेष टीम ने इनपुट्स के आधार पर 6 अगस्त को एक गुप्त ऑपरेशन चलाकर उसे गिरफ्तार कर लिया।

2015 का था मामला

NCB के रिकॉर्ड के अनुसार, 2015 में चंडीगढ़ यूनिट ने एक ऑपरेशन में 36.150 किलो अफीम जब्त की थी, जिसमें जगसीर सिंह मुख्य आरोपी था। लेकिन 2016 में वह पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया था और तब से लगातार पहचान और लोकेशन बदलते हुए छिपता रहा। NCB अधिकारियों ने इसे ड्रग्स माफिया के खिलाफ बड़ी सफलता करार देते हुए कहा है कि इस गिरफ्तारी से जुड़े नेटवर्क में कई और राज खुलने की उम्मीद है।

Anuj Mishra
अनुज मिश्राauthor

अनुज मिश्रा भारत के अग्रणी क्राइम और इन्वेस्टिगेटिव पत्रकारों में से एक हैं। वह वर्तमान में टाइम्स नाउ नवभारत में न्यूज़ एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। पिछले करीब दो दशकों से अनुज मिश्रा ने अपराध, आंतरिक सुरक्षा और संगठित अपराध से जुड़े मामलों की गहन रिपोर्टिंग और संपादकीय नेतृत्व किया है। उन्होंने सीबीआई, ईडी, आयकर विभाग, एनआईए और खुफिया एजेंसियों से संबंधित बड़ी और संवेदनशील खबरों को नज़दीकी से कवर किया है। अनुज मिश्रा की सबसे बड़ी ताक़त उनकी ग्राउंड रिपोर्टिंग है। हर बड़ी और अहम खबर में वह ग्राउंड ज़ीरो पर मौजूद रहकर घटनाओं की प्रत्यक्ष कवरेज करते रहे हैं। यही कारण है कि उनकी रिपोर्टिंग में जमीनी सच्चाई और तथ्य हमेशा साफ़ झलकते हैं। टाइम्स नाउ नवभारत से जुड़ने से पहले अनुज मिश्रा देश के कई बड़े टेलीविज़न न्यूज़ चैनलों के साथ काम कर चुके हैं, जहां उन्होंने अपनी पत्रकारिता और एडिटोरियल स्किल्स से अलग पहचान बनाई। अनुज ने न केवल देश-विदेश की बड़ी खबरों को जनता तक पहुँचाया है, बल्कि उत्तर प्रदेश की राजनीति और सत्ता गलियारों से जुड़े घटनाक्रमों पर भी पैनी नज़र रखी है। उनकी पत्रकारिता शैली तथ्यपरक, इन्वेस्टिगेटिव और जमीनी हकीकत पर आधारित मानी जाती है। उन्होंने आतंकवाद, संगठित अपराध, ड्रग्स सिंडिकेट, हाई-प्रोफाइल जांच और सियासी घटनाक्रमों पर कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स की हैं, जिन्हें राष्ट्रीय स्तर पर सराहा गया है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

दिल्ली के कनॉट प्लेस में फिर इकट्ठे हुए प्रदर्शनकारी, इस बार थी ये मांग, 20 से ज्यादा हिरासत में; पुलिस बोली- नहीं थी अनुमति

दिल्ली के कनॉट प्लेस में फिर इकट्ठे हुए प्रदर्शनकारी, इस बार थी ये मांग, 20 से ज्यादा हिरासत में; पुलिस बोली- नहीं थी अनुमति

दिल्ली के ITO पर बेकाबू स्विफ्ट ने डिवाइडर-रेलिंग तोड़कर इनोवा को मारी टक्कर, दिल्ली और कर्नाटक के विधायक समेत 6 घायल

दिल्ली के ITO पर बेकाबू स्विफ्ट ने डिवाइडर-रेलिंग तोड़कर इनोवा को मारी टक्कर, दिल्ली और कर्नाटक के विधायक समेत 6 घायल

बेहतर भविष्य की उम्मीद, कर्ज लेकर विदेश का रुख और फिर...न्यूयॉर्क में पिज्जा डिलीवरी के दौरान पंजाब के गुरदीप सिंह की हुई हत्या

बेहतर भविष्य की उम्मीद, कर्ज लेकर विदेश का रुख और फिर...न्यूयॉर्क में पिज्जा डिलीवरी के दौरान पंजाब के गुरदीप सिंह की हुई हत्या

मोबाइल का झगड़ा या संपत्ति का विवाद? महाराष्ट्र में 3 मौतों पर उठे सवाल; अब पुलिस खोलेगी असली राज

मोबाइल का झगड़ा या संपत्ति का विवाद? महाराष्ट्र में 3 मौतों पर उठे सवाल; अब पुलिस खोलेगी असली राज

शिबू सोरेन के गांव से उठेगी JPSC-JSSC सुधार की आवाज, 24 जिलों में देवेंद्र महतो का हल्ला बोल; निकालेंगे 'भ्रष्टाचार मुक्त भर्ती यात्रा'

शिबू सोरेन के गांव से उठेगी JPSC-JSSC सुधार की आवाज, 24 जिलों में देवेंद्र महतो का हल्ला बोल; निकालेंगे 'भ्रष्टाचार मुक्त भर्ती यात्रा'