खुलने वाला है इन 4 राशियों की किस्मत का दरवाजा, ​सोच से ज्यादा लाभदेगाराहु के नक्षत्र में शुक्र जाना

Venus Transit in Swati Nakshatra 2026 : 5 दिसंबर शुक्र तुला राशि में रहते हुए स्वाति नक्षत्र में गोचर कर जाएंगे। स्वाति नक्षत्र में शुक्र का गोचर कुछ राशि वालों के लिए बेहद ही शुभ रहेगा। आइए जानते हैं कि वे कौन सी राशियां हैं, जिनके लिए यह गोचर अच्छा रहने वाला है।

Authored by: Mohit TiwariUpdated Nov 24 2026, 15:54 IST
स्वाति में जाएंगे शुक्र01 / 06

स्वाति में जाएंगे शुक्र

Venus Transit in Swati Nakshatra 2026 : धन, वैभव और प्रेम के कारक शुक्र 5 दिसंबर 2026 की रात 11 बजकर 6 मिनट पर स्वाति नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। खास बात यह है कि इस दौरान शुक्र अपनी ही राशि तुला में मौजूद रहेंगे। स्वाति नक्षत्र के स्वामी राहु हैं। ऐसे में शुक्र का राहु के नक्षत्र में प्रवेश कुछ राशियों के लिए करियर, बिजनेस, इनकम और पर्सनल लाइफ में नए मौके लेकर आ सकता है। ज्योतिषीय दृष्टि से यह गोचर इसलिए महत्वपूर्ण है, क्योंकि शुक्र अपनी स्वराशि में होने के कारण मजबूत स्थिति में रहेंगे। वहीं स्वाति नक्षत्र का प्रभाव नई सोच, स्वतंत्र रूप से फैसले लेने, नेटवर्किंग और अपने दम पर आगे बढ़ने की क्षमता से जुड़ा है। इस वजह से बिजनेस, फैशन, मीडिया, मार्केटिंग, डिजाइन और ऑनलाइन कामों से जुड़े लोगों को नए अवसर मिल सकते हैं। शुक्र 22 दिसंबर 2026 की दोपहर 1 बजकर 59 मिनट तक स्वाति नक्षत्र में रहेंगे। इस दौरान मकर, कुंभ, तुला और कन्या राशि वालों के लिए यह गोचर सबसे अच्छा रहने वाला है। इन चारों राशियों के लिए शुक्र की भाव स्थिति और स्वराशि में उनकी मौजूदगी खास फायदे के योग बना रही है।

​स्वाति नक्षत्र में शुक्र का प्रवेश क्यों है खास​02 / 06

​स्वाति नक्षत्र में शुक्र का प्रवेश क्यों है खास​

स्वाति 27 नक्षत्रों में 15वां नक्षत्र है। इसके स्वामी राहु और अधिष्ठाता देवता वायु हैं। इस नक्षत्र का संबंध स्वतंत्रता, बदलाव के साथ तालमेल बैठाने, नई संभावनाएं तलाशने और अपने प्रयासों से आगे बढ़ने से है। शुक्र को धन, लग्जरी, प्रेम, मैरिड लाइफ, सुंदरता, कला और बिजनेस का कारक माना जाता है। जब शुक्र राहु के नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इन क्षेत्रों में नए प्रयोग करने और कुछ अलग हासिल करने की इच्छा बढ़ सकती है। ऑनलाइन बिजनेस, डिजिटल मार्केटिंग, फैशन, ब्यूटी, मीडिया और विदेशी कंपनियों से जुड़े कामों में नए अवसर बन सकते हैं। शुक्र का अपनी ही राशि तुला में होना इस गोचर को और महत्वपूर्ण बनाता है। तुला में शुक्र मजबूत स्थिति में रहते हैं। ऐसे में फाइनेंशियल प्लानिंग, रिलेशन, पर्सनल इमेज और प्रोफेशनल लाइफ से जुड़े मामलों में सकारात्मक बदलाव की संभावना बन सकती है। अब जानते हैं किन चार राशियों को इसका सबसे ज्यादा फायदा मिल सकता है।

​कन्या राशि​03 / 06

​कन्या राशि​

कन्या राशि वालों के लिए शुक्र दूसरे भाव में गोचर करेंगे। यह भाव धन, सेविंग, परिवार और वाणी से जुड़ा है। खास बात यह है कि शुक्र आपके दूसरे और नौवें भाव के स्वामी हैं। इसलिए उनका अपनी ही राशि तुला में दूसरे भाव में मौजूद होना फाइनेंशियल मामलों के लिए मजबूत स्थिति बना रहा है। नौकरी करने वालों को सैलरी, इंसेंटिव या किसी पुराने पेमेंट से जुड़ी अच्छी खबर मिल सकती है। लंबे समय से आर्थिक मामलों में असमंजस चल रहा है, तो उसमें सुधार के संकेत मिल सकते हैं। बिजनेस करने वालों को अपनी नेगोशिएशन स्किल के जरिए नए क्लाइंट्स जोड़ने और इनकम बढ़ाने का मौका मिल सकता है। किसी पुराने निवेश या फाइनेंशियल प्लान को आगे बढ़ाने के लिए भी समय अच्छा रह सकता है। परिवार में किसी शुभ काम की योजना बन सकती है। आपकी बातचीत और पर्सनल इमेज लोगों को प्रभावित कर सकती है। स्वाति नक्षत्र में शुक्र का प्रवेश व्यापार, मार्केटिंग और कम्युनिकेशन से जुड़े कामों में नए अवसर दे सकता है। हालांकि लग्जरी, शॉपिंग और दिखावे पर जरूरत से ज्यादा पैसा खर्च न करें। इनकम के साथ सेविंग पर भी ध्यान दें। धन और फाइनेंशियल कंडीशन के लिहाज से यह गोचर कन्या राशि वालों के लिए विशेष रूप से फायदेमंद रह सकता है।

​तुला राशि​04 / 06

​तुला राशि​

तुला राशि के स्वामी शुक्र हैं और वे आपकी ही राशि यानी पहले भाव में मौजूद रहेंगे। पहले भाव का संबंध पर्सनैलिटी, कॉन्फिडेंस, पर्सनल इमेज और लाइफ की दिशा से होता है। ऐसे में शुक्र का अपनी राशि में स्वाति नक्षत्र में प्रवेश आपके लिए खास रहने वाला है। आपकी पर्सनैलिटी में आकर्षण बढ़ सकता है और लोग आपकी बातों को महत्व दे सकते हैं। नौकरी करने वालों को इंटरव्यू, मीटिंग और प्रेजेंटेशन में अपनी बात प्रभावी तरीके से रखने का मौका मिलेगा। बिजनेस करने वालों के लिए ब्रांडिंग, मार्केटिंग और नए क्लाइंट्स से जुड़ने का अच्छा समय रहेगा। फैशन, ब्यूटी, एंटरटेनमेंट और लग्जरी प्रोडक्ट्स से जुड़े लोगों को अपने काम का विस्तार करने के अवसर मिल सकते हैं। लव लाइफ की बात करें तो पार्टनर के साथ पुरानी गलतफहमियां दूर करने और रिलेशन में मधुरता बढ़ाने का मौका मिल सकता है। सिंगल लोगों की किसी खास व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। मैरिड लाइफ में भी एक-दूसरे के साथ समय बिताने के अवसर मिलेंगे। हालांकि राहु के नक्षत्र में शुक्र होने के कारण दिखावे और लग्जरी पर जरूरत से ज्यादा खर्च करने से बचें। पर्सनल इमेज, रिलेशन और प्रोफेशनल लाइफ के लिहाज से यह गोचर आपके लिए काफी अच्छा रह सकता है।

​मकर राशि​05 / 06

​मकर राशि​

मकर राशि वालों के लिए शुक्र दसवें भाव में गोचर करेंगे। यह भाव करियर, नौकरी, बिजनेस, पद और प्रोफेशनल इमेज से जुड़ा है। खास बात यह है कि शुक्र आपके पांचवें और दसवें भाव के स्वामी हैं। वैदिक ज्योतिष में उन्हें मकर राशि के लिए योगकारक ग्रह माना जाता है। अब अपनी ही राशि तुला में दसवें भाव में शुक्र का होना करियर के लिहाज से काफी मजबूत स्थिति बना रहा है। नौकरी करने वालों को प्रमोशन, नई जिम्मेदारी या किसी बड़े प्रोजेक्ट में काम करने का मौका मिल सकता है। लंबे समय से अपने काम की पहचान बनाने की कोशिश कर रहे लोगों को सफलता मिल सकती है। सीनियर अधिकारियों के साथ तालमेल बेहतर होने और आपकी प्रोफेशनल इमेज मजबूत होने के संकेत हैं। जॉब चेंज करने की प्लानिंग कर रहे लोगों को भी नए ऑप्शन मिल सकते हैं। बिजनेस करने वालों के लिए नए क्लाइंट्स जोड़ने, ब्रांडिंग और मार्केटिंग पर काम करने का अच्छा समय रहेगा। फैशन, मीडिया, डिजाइन, कंसल्टेंसी और लग्जरी प्रोडक्ट्स से जुड़े लोगों को खास फायदा मिल सकता है। स्वाति नक्षत्र का राहु प्रभाव आपको बिजनेस में नई टेक्नोलॉजी और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करने के लिए प्रेरित कर सकता है। करियर और प्रोफेशनल ग्रोथ के लिहाज से यह गोचर मकर राशि वालों के लिए सबसे मजबूत स्थितियों में से एक है।

​कुंभ राशि​06 / 06

​कुंभ राशि​

कुंभ राशि वालों के लिए शुक्र नौवें भाव में गोचर करेंगे। यह भाव भाग्य, उच्च शिक्षा, लंबी दूरी की यात्रा, गुरु और बड़े अवसरों से जुड़ा है। खास बात यह है कि शुक्र आपके चौथे और नौवें भाव के स्वामी हैं। इस वजह से शुक्र को कुंभ राशि के लिए भी योगकारक ग्रह माना जाता है। अब अपनी राशि तुला में नौवें भाव में शुक्र की मौजूदगी आपके भाग्य और करियर से जुड़े मामलों को सपोर्ट कर सकती है। स्टूडेंट्स को उच्च शिक्षा और विदेश में पढ़ाई के लिए नए ऑप्शन मिल सकते हैं। नौकरी करने वालों को किसी अनुभवी व्यक्ति से मार्गदर्शन मिल सकता है। जो लोग करियर में बदलाव की प्लानिंग कर रहे हैं, उन्हें सही दिशा चुनने का अवसर मिल सकता है। विदेशी कंपनियों, ट्रैवल, एजुकेशन और कंसल्टेंसी से जुड़े लोगों के लिए भी समय पॉजिटिव रह सकता है। बिजनेस करने वालों को दूर स्थानों से नए क्लाइंट्स और विदेशी मार्केट से जुड़ने के मौके मिल सकते हैं। पिता और गुरु के साथ रिलेशन बेहतर बनाने का अवसर मिलेगा। इस दौरान धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों में भी रुचि बढ़ सकती है। भाग्य, उच्च शिक्षा और करियर में नए अवसर पाने के लिहाज से शुक्र का यह गोचर आपके लिए काफी फायदेमंद रह सकता है।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!