Chandigarh: दिल्ली-चंडीगढ़ रूट पर सफर करने वाले यात्रियों के लिए बड़ी खबर है। इस रूट पर चलने वाली कई ट्रेनें 23 जनवरी को प्रभावित रहेंगी। दिल्ली-अंबाला कंटोनमेंट सेक्शन के अंदर पड़ने वाले में निलोखेड़ी-अमीन स्टेशन पर उत्तर रेलवे द्वारा पावर और ट्रैफिक ब्लॉक का कार्य किया जाएगा। जिसकी वजह कई ट्रेनें जहां डायवर्ड रहेंगी, वहीं कुछ ट्रेनें देरी से चलेगीं। ट्रेनों के परिचालन में हो रहे इस बदलाव को लेकर रेलवे की तरफ से सूचना जारी कर दी गई है। देरी से चलने वाली ट्रेनों में सबसे प्रमुख चंडीगढ़-नई दिल्ली शताब्दी एक्सप्रेस (12046) ट्रेन है। यह 23 फरवरी को करीब आधे घंटे देरी से चंडीगढ़ पहुंचेगी। इसके अलावा अमृतसर-न्यू दिल्ली इंटरसिटी एक्सप्रेस (12460) भी इस दिन अपने तय समय से करीब 2 घंटे देरी से चलेगी।
वहीं, 22 और 23 जनवरी को बांद्रा टर्मिनस-अमृतसर पश्चिम सुपरफास्ट एक्सप्रेस (12925) को भी 35 मिनट की देरी से चलाया जाएगा। उत्तर रेलवे के अनुसार, इस ट्रैफिक ब्लॉक के कारण दूसरे रूट्स पर चलने वाली करीब आधा दर्जन ट्रेनों को कैंसिल भी किया गया है। वहीं दूसरी तरफ, 23 जनवरी को चंडीगढ़ और लुधियाना के बीच चलने वाली पांच प्रमुख ट्रेनों के रूट को डायवर्ट किया गया है। जिन पांच ट्रेनों को डायवर्ट किया गया है उनमें दुर्ग-जम्मू तवी हमसफर(12549), तिरूपति जम्मू तवी(22705), जय नगर-अमृतसर सरयू यमुना एक्सप्रेस(14649), दुर्ग-उधमपुर एक्सप्रेस(20847) और न्यू जल्पैगुरी-अमृतसर(12407) शामिल हैं।
