चण्डीगढ़

Chandigarh: हथियारों के जखीरे के साथ पकड़ा गया लॉरेंस बिश्नोई गैंग का गुर्गा, पुलिस ने यूं बिछाया जाल

  • Reported by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 3, 2022, 06:02 PM IST

Chandigarh: पंजाब पुलिस की एजीटीएफ टीम ने शहर के ढकोली इलाके में पुराने अंबाला रोड से लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के एक बड़े बदमाश को दबोचा है। भिवानी जिले के रहने वाले इस हथियार तस्‍कर के पास से पुलिस ने 22 पिस्‍टल, 11 मैगजीन और 40 कारतूस बरामद किए हैं। आरोपी ये हथियार गैंग के सदस्‍यों को देने आया था।

Image

गिरफ्तार बदमाश के पास से मिले हथियार

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • गिरफ्तार आरोपी गैंग के सदस्‍यों को करता था हथियारों की सप्‍लाई
  • आरोपी के पास से 22 पिस्‍टल, 11 मैगजीन और 40 कारतूस बरामद
  • आशंका,लॉरेंस बिश्नोई गैंग बना रहा है किसी बड़ी वारदात का षड्यंत्र

Chandigarh: पंजाब पुलिस की एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स को बड़ी सफलता मिली है। एजीटीएफ की टीम ने गुप्‍त सूचना के आधार पर शहर के ढकोली इलाके में पुराने अंबाला रोड से गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के एक बड़े बदमाश को दबोचा है। इस शूटर की पहचान जैन चौक तलीवाड़ा जिला भिवानी के रहने वाले बंटी के रूप में हुई है। आरोपित अंतरराज्यीय हथियार तस्कर बताया जा रहा है। पुलिस ने आरोपी के पास से भारी मात्रा में अवैध हथियार बरामद किए हैं। बताया जा रहा है कि आरोपी यहां पर हथियारों की सप्‍लाई करने आया था, लेकिन इससे पहले ही उसे पुलिस ने दबोच लिया।

पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने इसे पुलिस की बड़ी सफलता बताते हुए आरोपी को पकड़ने वाली टीम को सम्‍मानित करने को कहा है। डीजीपी की तरफ से जारी बयान के अनुसार एजीटीएफ ने जिला पुलिस के साथ संयुक्त अभियान चलाकर हथियार तस्‍कर बंटी को प्वॉइंट 20 पिस्‍टल और 9 एमएम व प्वॉइंट 30 कैलिबर के 11 मैगजीन के साथ दबोचा है। आरोपी के पास से 40 कारतूस भी बरामद किए गए हैं। पुलिस के अनुसार, आरोपी के पास 15 भारतीय निर्मित पिस्टल और बाकि के विदेशी हैं। पुलिस ने आरोपित के पास से एचआर 38 क्यू 2297 नंबर की एक एसयूवी कार भी बरामद की है।

लॉरेंस बिश्नोई गैंग बना रहा बड़ी वारदात का षड्यंत्र

डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि गिरफ्तार आरोपित से लगातार पूछताछ की जा रही है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि यह आरोपी लॉरेंस बिश्नोई गैंग का सक्रिय सदस्य है। उसे विदेश में बैठे गैंगस्टर गोल्डी बराड़ के निर्देश पर इस गैंग में शामिल किया गया था। यह आरोपी गैंग के सदस्यों को जरूरत के समय हथियारों की खेप पहुंचाने का काम करता था। आरोपी हथियार तस्‍करी का ज्‍यादातर काम भूमिगत होकर करता था। इसलिए इस पर बहुत कम मामले दर्ज हैं। पुलिस ने बताया कि बंटी की आपराधिक मामलों में संलिप्तता का पता लगाने के लिए आगे की जांच की जा रही है। बंटी के खिलाफ थाना ढकोली में आर्म्स एक्ट की धारा 25 (6) और 25 (7) के तहत केस दर्ज किया गया है। डीजीपी ने बताया कि आरोपी से पता चला है कि यह यहां पर गैंग के सदस्‍यों को हथियार देने आया था। यह गैंग किसी बड़े वारदात को अंजाम देने की साजिश बना रही थी।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article