चण्डीगढ़

Stubble Burning: हरियाणा में पराली का नहीं हुआ उठान, किसानों ने लगा दी आग

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Oct 12, 2023, 07:50 AM IST

Karnal Stubble Burning: हरियाणा में पराली जलाने को लेकर रोक लगी हुई है, लेकिन किसान फिर भी पराली में आग लगा रहे हैं। हालांकि किसानों का कहना कि सरकार पराली का उठान नहीं कर रही है, इसलिए वो ऐसा कदम उठा रहे हैं।

Image

Stubble Burning: हरियाणा में पराली का नहीं हुआ उठान, किसानों ने लगा दी आग . (Representational Image)

Photo : ANI

Farmers Stubble Burning: हरियाणा में इन दिनों पराली जलाने पर रोक लगी हुई है। कृषि विभाग चप्पे-चप्पे पर नजर रखे हुए है, पराली में आग लगाने वाले किसानों का चालान कर रही है। उन पर जुर्माना भी लगाया जा रहा है। वहीं, आज किसानों ने करनाल के निसिंग में परली का उठान नहीं होने को लेकर गुस्से में पराली को आग लगा दी। हालांकि किसानों का कहना है कि हम ने कल प्रशासन को चेतावनी दी थी लेकिन प्रशासन का कोई भी अधिकारी हम तक नहीं पहुंचा, इसको लेकर हमने आज पराली में आग लगा दी। किसानों ने आरोप लगाते हुए कहा कि खेतों से कृषि विभाग द्वारा पराली का उठान नही किया गया, जिसके बाद उन्होंने ऐसा कदम उठाया।

'फसल को होता है नुकसान'-किसान

किसानों ने कहा कि हमने अपने खेतों में पराली की लाइने बनाई हुई है, लेकिन कई दिन बीत जाने के बाद भी इसका उठान नही किया गया, इसीलिए आज पराली को आग के हवाले किया गया है। फसल को नुकसान होता है, जमीन को नुकसान होता है, वातावरण को नुकसान होता है, लेकिन हमारे पास कोई विकल्प नहीं इसलिए हमने आग लगा दी। हमने अपने पशुओं के लिए चारा बेना है, अगली फसल की बुवाई करनी है।

'आग लगाते ही दिल्ली परेशान'-सुख सिंह

वहीं, किसान सुख सिंह ने कहां कि सरकार सेलर और फैक्ट्री की ओर नहीं देखती जो सारा साल पराली को जलाती हैं। हम 15 मिनट के लिए आग लगाते हैं तो यह आग दिल्ली में जाकर परेशान करती है। किसानों ने कहा अगली फसल बोने में काफी परेशानियां हो रही है इसलिए आज हमने आग लगा दी। कल प्रशासन को हमने चेतावनी दी थी, कोई भी प्रशासनी अधिकारी यहां नहीं है इसलिए हमने आग लगा दी और आगे भी अगर प्रशासन अधिकारी नहीं आए तो हम आग लगाते रहेंगे। बता दें पूरे इलाके में आज किसान आग लग रहे हैं।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article