चण्डीगढ़

'सुसाइड नोट की कॉपी...', IPS आत्महत्या मामले में पत्नी ने FIR पर उठाए सवाल; चंडीगढ़ SSP को लिखा पत्र

IPS Officer Suicide Case: आईपीएस अधिकारी वाई पूरण कुमार की पत्नी अमनित पी कुमार ने शुक्रवार को चंडीगढ़ एसएसपी को पत्र लिखकर एफआईआर में संशोधन की मांग की। पत्र में कहा गया है कि एफआईआर में एससी/एसटी एक्ट की जो धाराएं लगानी चाहिए थी, वह भी नहीं लगाई गई हैं और एफआईआर की बिना हस्ताक्षर वाली कॉपी मुझे दी गई है जिसमें अधूरी जानकारी है।

Image

आईपीएस अधिकारी सुसाइड मामला (फाइल फोटो)

IPS Officer Suicide Case: आईपीएस अधिकारी वाई पूरण कुमार की पत्नी अमनित पी कुमार ने शुक्रवार को चंडीगढ़ एसएसपी को पत्र लिखकर एफआईआर में मौजूद अधूरी जानकारी को लेकर सवाल उठाए और इसमें संशोधन की मांग की। उन्होंने कहा कि एफआईआर में आरोपियों के नाम का साफतौर पर उल्लेख नहीं है।

पत्र में क्या कुछ कहा गया?

अमनित पी कुमार ने पत्र में लिखा कि एफआईआर में एससी/एसटी एक्ट की जो धाराएं लगानी चाहिए थी, वह भी नहीं लगाई गई हैं और एफआईआर की बिना हस्ताक्षर वाली कॉपी मुझे दी गई है जिसमें अधूरी जानकारी है। उन्होंने कहा कि मुझे अभी तक सुसाइट नोट की कॉपी पुलिस ने नहीं दी है, जो पूरण कुमार की जेब से मिली थी।

पत्र में कहा गया कि इस सुसाइट का जो ट्रिगर प्वाइंट था जिसके लिए दो लोग जिम्मेदार हैं डीजीपी शत्रुजीत कपूर और एसपी रोहतक नरेंद्र बिजारणियां, उनके नाम का भी उल्लेख नहीं किया गया है। सभी आरोपियों के नाम कॉलम नंबर 7 में लिखे जाने चाहिए, इसलिए एफआईआर में तुरंत संशोधन किया जाए।

पुलिस ने दर्ज की FIR

चंडीगढ़ पुलिस ने गुरुवार की देर शाम आईपीएस सुसाइड मामले में 'सुसाइट नोट' के आधार पर आत्महत्या के लिए उकसाने और एससी/एसटी एक्ट के कुछ प्रावधानों के तहत एफआईआर दर्ज की। इस नोट में कई वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों के नाम शामिल थे और विशेष रूप से हरियाणा डीजीपी शत्रुजीत कपूर और रोहतक एसपी नरेंद्र बिजारनिया पर उन्हें परेशान करने और बदनाम करने का आरोप लगाया गया था।

सनद रहे कि पूरण कुमार ने कथिततौर पर मंगलवार को चंडीगढ़ स्थित आवास पर खुद को गोली मार ली थी। चंडीगढ़ पुलिस ने एक संक्षिप्त बयान में कहा, ‘‘अंतिम नोट में उल्लिखित आरोपियों के खिलाफ अत्याचार रोकथाम अधिनियम की धारा 108 आरडब्ल्यू 3(5) (आत्महत्या के लिए उकसाना) और 3(1)(आर) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले की जांच जारी है।’’ अगली कार्रवाई के बारे में पूछे जाने पर चंडीगढ़ पुलिस के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘हम लगाए गए आरोपों की जांच करेंगे।’’

Manoj Kumar
मनोज कुमार author

मनोज कुमार को टीवी पत्रकारिता में काम करने का 20 साल का अनुभव है. वर्तमान में वह Times Now नवभारत में डिप्टी न्यूज एडिटर के रूप में काम कर रहे हैं. 2022 से चंडीगढ़ ब्यूरो हेड के तौर पर चंडीगढ़, हरियाणा, पंजाब और हिमाचल प्रदेश को कवर कर रहे हैं. उन्होंने पंजाब बाढ़ त्रासदी, ऑपरेशन सिंदूर जैसी बड़ी घटनाओं को ग्राउंड जीरो से कवर किया है. हिमाचल प्रदेश में संजौली मस्जिद कवरेज के लिए उन्हें ENBA अवॉर्ड मिल चुका है.

और पढ़ें
End of Article