चण्डीगढ़

Chandigarh News: पीजी के बाथरूम में कैमरा लगाकर बनाया लड़कियों का वीडियो, आरोपी युवती और बॉयफ्रेंड अरेस्ट

चंडीगढ़ में एक लड़की ने अपने बॉयफ्रेंड के कहने पर अपने साथ पीजी में रहने वाली लड़कियों का अश्लील वीडियो बनाया। पुलिस ने दोनों को अरेस्ट कर लिया है और उनका फोन भी सील करके जांच के लिए भेजा गया है।

Image

लड़कियों का बनाया अश्लील वीडियो (फोटो साभार - istock)

Chandigarh News: चंडीगंढ़ के एक पीजी से लड़कियों का अश्लील वीडियो बनाने का मामला सामने आया है। जिसमें आरोपी भी पीजी में रहने वाली एक लड़की और उसके बॉयफ्रेंड को बताया जा रहा है। जब इस घटना की जानकारी पीजी की बाकी लड़कियों को लगी तो उन्होंने मकान मालिक को इसकी सूचना दी। जिसके बाद मकान मालिक ने इसकी शिकायत पुलिस में की। पुलिस ने आरोपी लड़की और उसके बॉयफ्रेंड को अरेस्ट कर लिया गया है, साथ ही उनका मोबाइल भी जब्त करके जांच के लिए भेज दिया गया है।

वीडियो बनाने के लिए बाथरूम में लगाया कैमरा

यह घटना चंडीगढ़ के 22 की है, जहां पर एक पीजी में चार लड़कियां रहती हैं, जिनके साथ आरोपी लड़की भी रह रही थी और इनका बाथरूम भी एक ही था। बताया जा रहा है कि आरोपी लड़की ने अपने बॉयफ्रेंड के कहने पर अपनी साथी लड़कियों का वीडियो बनाया, इसके लिए उसने बाथरूम में कैमरे को छिपाकर लगाया था।

जांच के लिए CFSL लैब भेजे गए फोन

जब पीजी में रहने वाली एक लड़की की नजर इस कैमरे पर पड़ी, तो उसने अपनी साथी लड़कियों को इस बारे में बताया, जिसके बाद मकान मालिक को भी इसकी जानकारी दी गई। मामले की शिकायत के बाद चंडीगढ़ पुलिस ने आरोपी युवती और उसके बॉयफ्रेंड के खिलाफ मामला दर्ज किया और उन्हें अरेस्ट कर लिया। साथ ही दोनों का फोन सील करके CFSL लैब में जांच के लिए भेज दिया। चंडीगढ़ पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ IPC की धारा 354 C, 509 और 66 IT एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें