चण्डीगढ़

हरियाणा के नूंह में ट्रक ने पूरे परिवार को रौंदा, पति-पत्नी और दो बेटों की मौत

हरियाणा के नूंह फिरोजपुर झिरका शहर के पास बुधवार की दोपहर ट्रक की टक्कर से चार लोगों की मौत हो गई। मृतकों में सभी एक ही परिवार के थे, जिनमें पति-पत्नी और दो लड़के शामिल हैं।

Image

(सांकेतिक फोटो-Istock)

हरियाणा के नूंह फिरोजपुर झिरका शहर के पास बुधवार की दोपहर ट्रक की टक्कर से चार लोगों की मौत हो गई। मृतकों में सभी एक ही परिवार के थे, जिनमें पति-पत्नी और दो लड़के शामिल हैं। मृतकों की पहचान तशरीफ़ (40), साहूनी (35), एहसान (13) और अरमान (10) के रूप में हुई है। फिलहाल हादसे की सूचना पर पुलिस ने ट्रक को हिरासत में ले लिया है। हालांकि, चालक मौके से फरार होने में कामयाब रहा। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए मांडीखेड़ा मोर्चरी में रखवाया है।

हादसे के बाद ट्रक चालक अपना वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। उन्होंने बताया कि फिरोजपुर झिरका सिटी थाने में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और शवों को पोस्टमार्टम के लिए मंडी खेड़ा अस्पताल भेज दिया गया है।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह दुर्घटना उस समय हुई जब फिरोजपुर झिरका से बीवान की ओर आ रहे एक 10 टायर वाले ट्रक ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी।अधिकारी के अनुसार, नगीना क्षेत्र के खुशपुरी गांव के रहने वाले तसरीफ (38), उनकी पत्नी सहरुनी (35) और उनके बेटे अहसान (15) और अरमान (10) घायल हो गए और उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

फिरोजपुर झिरका (सिटी) थाना प्रभारी जगबीर सिंह ने बताया कि हादसे के बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई। ट्रक को जब्त कर लिया गया है और फरार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article