चण्डीगढ़

Haryana News: हरियाणा के पत्रकारों को मिलेगी 15 हजार पेंशन, जानें कौन है पात्र

हरियाणा के मान्यता प्राप्त पत्रकारों को अब 10 की जगह 15 हजार रुपये पेंशन मिलेगी। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने प्रेस वार्ता के दौरान ये बड़ा ऐलान किया है।

Image

मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर

Photo : ANI

चंढीगढ़ : हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने बुधवार को कैबिनेट की बैठक के बाद राज्य के पत्रकारों को बड़ी सौगात दी है। जो मान्यता प्राप्त पत्रकार राज्य के लिए लिखते हैं, उनकी पेंशन 10 हजार रुपये से बढ़ाकर 15 हजार कर दी है। इससे पहले सीएम ने राज्य में वृद्धावस्था पेंशन योजना के तहत वरिष्ठ नागरिकों को मिलने वाली पेंशन की राशि बढ़ाकर 3,000 रुपये प्रति माह करने का ऐलान किया है।

इसके अलावा प्रेस वार्ता में सीएम खट्टर ने कहा नूंह हिंसा में हुए नुकसान की नियमानुसार भरपाई की जाएगी और पहचाने गए दंगाइयों को जिम्मेदार ठहराया जाएगा।

सीएम कैबिनेट की बैठक के बाद पत्रकारों से मुखातिब हुए। उन्होंने कहा-20 साल से पत्रकारिता कर रहे या जिनकी उम्र 60 वर्ष से उपर है, उनकी पेंशन की राशि 10 हजार रुपये से बढ़ाकर 15 हजार रुपये करने का राज्य सरकार ने मसौदा पास किया है। सीएम की योजना में हरियाणा का रहने वाला पत्रकार या जो हरियाणा राज्य के लिए लिखता हो उसे इस क्राइटेरिया में रखा जाएगा। सीएम के इस ऐलान के बाद राज्य के पत्रकारों में खुशी की लहर है।

बुजुर्गों को अब मिलेगी 3 हजार पेंशन

इसके अलावा सीएम खट्टर ने वृद्धावस्था पेंशन योजना के तहत वरिष्ठ नागरिकों को मिलने वाली पेंशन की राशि बढ़ाकर 3,000 रुपये प्रति माह करने के लिए कहा है। चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय में 'जन संवाद' कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम ने इसकी घोषणा की। इसके लिए वरिष्ठ नागरिकों को 60 साल की आयु होने पर पेंशन के लिए आवेदन करने की परेशानी से गुजरने की जरूरत नहीं है। क्योंकि पेंशन परिवार पहचान पत्र आईडी के माध्यम से अब यह सुविधा दी जाएगी। वर्तमान में मासिक वृद्धावस्था सम्मान भत्ता 2750 रुपये दिया जा रहा है, जिसे बढ़ाकर अब 3,000 रुपये प्रति माह करने का ऐलान किया गया है।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें