Chandigarh: राजधानी चंडीगढ़ में एक अजब मामला सामन आया है, जिसमें दो ग्राहक 6 महीने तक होटल में रूके व होटल सुविधाएं भोगी। जब बिल चुकाने की बारी आई तो मौके से भाग निकले। इसके बाद होटल संचालक सकते में आ गए। लाखों के बकाया बिल की रिकवरी को लेकर होटल प्रबंधन ने ग्राहक की लग्जरी कारें जब्त कर ली।
अब इन कारों के ऑक्शन के जरिए होटल प्रबंधन अपनी रकम की वसूली करेगा। होटल प्रबंधन के मुताबिक, वर्ष 2018 का ये मामला है। दो गेस्ट लग्जरी कारों में राजधानी के निजी होटल में स्टे के लिए आए थे। इस दौरान दोनों 6 महीने तक होटल में रूके व खूब मजे किए। मगर बिल चुकाने के वक्त दोनों यहां से भाग छूटे। इसके बाद होटल प्रबंधन की ओर से दोनों की कारों को जब्त कर लिया गया। अब सेक्टर-17 स्थित इस पांच सितारा होटल की ओर से वेलेटाइंन डे यानी 14 फरवरी को दोनों कारों का ऑक्शन किया जाएगा।
