चण्डीगढ़

Chandigarh: चंडीगढ़ में यहां पर 100 करोड़ में बनेगी अंडरग्राउंड पार्किंग, खड़े हो सकेंगे इतने वाहन

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 2, 2022, 06:15 PM IST

Chandigarh: चंडीगढ़ प्रशासन ने व्हीकल पार्किंग की समस्‍या को हल करने की तरफ कदम बढ़ाना शुरू कर दिया है। प्रशासन सेक्‍टर-11 में वाहन पार्किंग की समस्‍या को कम करने के लिए एक बड़ा प्रोजेक्‍ट लेकर आ रही है। जिसके तहत यहां पर 100 करोड़ रुपये की लागत से अंडरग्राउंड पार्किंग बनाई जाएगी। इस अंडरग्राउंड पार्किंग में एक साथ 220 वाहन खड़े हो सकेंगे।

Image

शहर के सेक्‍टर-11 में बनाई जाएगी यह पार्किंग (प्रतीकात्मक तस्वीर)

KEY HIGHLIGHTS
  • सेक्‍टर-11 की मार्केट में 100 करोड़ की लागत से बनेगी पार्किंग
  • इस अंडरग्राउंड पार्किंग में एक बार में 220 वाहन खड़े हो सकेंगे
  • चंडीगढ़ मास्टर प्लान 2031 के तहत बनाया जाएगा यह पार्किंग

Chandigarh: चंडीगढ़ प्रशासन शहर की सबसे बड़ी समस्‍याओं में से एक व्हीकल पार्किंग की समस्‍या को हल करने के लिए अपना खजाना खोल दिया है। शहर में पार्किंग की समस्‍या को कम करने के लिए प्रशासन ने एक बड़े प्रोजेक्‍ट की घोषणा की है। जिसके तहत शहर के सेक्टर-11 की मार्केट में प्रशासन अब 100 करोड़ रुपये की लागत से अंडरग्राउंड पार्किंग बनाएगा। इस अंडरग्राउंड पार्किंग में एक साथ 220 वाहन खड़े हो सकेंगे। पूरी तरह से ऑटोमेटिक यह पार्किंग चंडीगढ़ मास्टर प्लान 2031 के तहत बनाई जाएगी। इस पार्किंग के बनने से यहां आने वाले लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।

बता दें कि, शहर में इस समय वाहन ज्यादा हो गए हैं और पार्किंग स्पेस कम है। जिसकी वजह से मार्केट्स की पार्किंग ज्यादातर समय में फुल ही रहती हैं। मजबूरन लोग सड़क पर वाहन खड़े करते हैं। इससे जहां सड़क पर जाम लगता है, वहीं चंडीगढ़ ट्रैफिक पुलिस भी चालान करने के अलावा ऐसे वाहनों को टो कर लेता है। सेक्टर-11 में अभी बाजार के सामने सरफेस पार्किंग है उसमें अभी कुल 80 वाहन ही पार्क हो सकते हैं। इसकी वजह से यहां दिनभर जाम की समस्‍या बनी रही है। अंडरग्राउंड पार्किंग बनने के बाद ऊपर का एरिया नो व्हीकल जोन बना दिया जाएगा। इससे पैदल चलने के लिए लोगों को ज्यादा स्पेस मिलेगा।

शहर के सभी सेक्‍टरों में भी बनेगी कम्‍युनिटी पार्किंग

इस अंडरग्राउंड पार्किंग के अलावा भी प्रशासन ने शहर में कई अन्‍य पार्किंग बनाने के लिए पॉलिसी भी बनाई है। जिसके तहत शहर में अगले साल से कई जगह पर कम्युनिटी पार्किंग का निर्माण भी किया जाना है। प्रशासन की पॉलिस के अनुसार, सेक्टर-35 में दो कम्युनिटी पार्किंग बनाई जानी है। इसके अलावा सभी सेक्‍टर में भी कम्युनिटी पार्किंग बनाई जानी है। जिसका प्रस्‍ताव तैयार किया जा रहा है। इन पार्किंग के लिए नगर निगम अपने स्टेक होल्डर्स से भी राय ले रहा है। साथ ही सभी व्यापारी और रेजिडेंट्स एसोसिएशन से भी पार्किंग पर सुझाव मांगे गए हैं। इस प्रोजेक्ट के लिए नगर निगम ने सलाहाकार भी नियुक्त किया है। अधिकारियों के अनुसार, शहर में बनने वाली सभी पार्किंगों को लेकर जल्‍द ही बड़ी घोषणा की जाएगी।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article