चण्डीगढ़

Chandigarh: इस बार चंडीगढ़ कार्निवल होगा बेहद खास, डबल डेकर बस में फ्री यात्रा के साथ मिलेगा बहुत कुछ

  • Reported by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 1, 2022, 08:04 PM IST

Chandigarh: चंडीगढ़ कार्निवल कल यानी शुक्रवार से शुरू हो रहा है। तीन दिन तक चलने वाले इस कार्निवल में आने वाले लोगों को इस बार कई खास चीजें देखने को मिलेगी। कार्निवल में बच्चों से लेकर बड़ों तक के लिए कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस कार्निवल में एडवेंचर पार्क, फूड स्टाल, म्यूजिकल नाईट्स समेत कई कार्यक्रम होंगे। साथ ही लोगों को डबल डेकर बस में फ्री घूमने का मौका भी मिलेगा।

Image

चंडीगढ़ की डबल डेकर बस में घूमते लोग (प्रतीकात्मक तस्वीर)

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • कार्निवल में होगा एडवेंचर पार्क, फूड स्टाल, म्यूजिकल नाईट्स
  • 2 से 4 दिसंबर तक तीन दिनों तक चलेगा यह कार्निवल
  • म्यूजिकल नाईट्स में पहुंचेंगे बॉलीवुड और पंजाबी सिंगर

Chandigarh: चंडीगढ़ में इस समय कार्निवल की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। कल यानी शुक्रवार से शुरू हो रहे इस कार्निवल को हर साल चंडीगढ़ टूरिज्म डिपार्टमेंट और आर्ट्स कॉलेज मिलकर सेक्टर-10 स्थित लेजर वैली में आयोजित करते हैं। इस बार कार्निवल में आने वाले लोगों को कई खास चीजें देखने को मिलेगी। तीन दिन तक चलने वाले इस कार्निवल में बच्चों से लेकर बड़ों तक के लिए कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस कार्निवल में एडवेंचर पार्क, फूड स्टाल, म्यूजिकल नाईट्स समेत कई कार्यक्रम होंगे। इन सभी तैयारियों के लिए पर्यटन विभाग और आर्ट्स कॉलेज के सैकड़ों छात्र दिन रात मेहनत कर रहे हैं।

बता दें कि, इस बार 2 से 4 दिसंबर तक चलने वाला चंडीगढ़ कार्निवल दो साल बाद आयोजित हो रहा है। इससे पहले वर्ष 2019 में इस कार्निवल का आयोजन हुआ था। इसके बाद कोरोना आ जाने से बीते दो साल से इसका आयोजन नहीं हो पाया था। इस बार शहर के लोग बेसब्री से कार्निवल का इंतजार कर रहे हैं। हालांकि पहली बार यह चंडीगढ़ कार्निवल बिना झूलों के होगा। बीते सितंबर माह में झूला टूटने के हादसे के कारण इस बार कार्निवल में झूले लगाने की परमिशन नहीं दी गई है।

कार्निवल में इस बार यह होगा खास

इस बार के कार्निवल में आने वाले लोगों को पर्यटन विभाग हॉप ऑन हॉप ऑफ डबल डेकर बस की मुफ्त सवारी कराएगा। इस बस से लोग यूनेस्को वर्ल्ड हेरिटेज साइट कैपिटल कांप्लेक्स, बोटेनिकल गार्डन, सुखना लेक, सेक्टर-42 की न्यू लेक और कलाग्राम में म्यूजिकल नाइट्स घूम सकेंगे। कार्निवल के तहत इन सभी जगहों पर कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। पर्यटन विभाग के निदेशक हरगुनजीत कौर ने बताया कि, कार्निवल में म्यूजिकल नाइट का भी आयोजन होगा। जिसमें बड़े बॉलीवुड और पंजाबी गायकों को बुलाया गया है। इसमें दो दिसंबर को जहां पंजाबी सिंगर हरजीत हरमन, 3 दिसंबर को बब्बल राय और जस्सी गिल पहुंचेंगे। वहीं, 4 दिसंबर को बॉलीवुड सिंगर शान म्यूजिकल नाइट होगी। इसके अलावा पारंपरिक कार्निवल में तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, गुजरात, असम, सिक्किम, मणिपुर और तेलांगना से आए कलाकार भी लोक संस्कृति की प्रस्तुति देंगे। प्रशासन की तरह से कार्निवल में सुरक्षा के भी पूरे उपाय किए गए हैं।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

Gurugram News: भारी बारिश से घंटों फंसे रहे मासूम; प्रशासन ने जलभराव वाले रास्तों पर स्कूल बसों की एंट्री पर लगाई रोक

Gurugram News: भारी बारिश से घंटों फंसे रहे मासूम; प्रशासन ने जलभराव वाले रास्तों पर स्कूल बसों की एंट्री पर लगाई रोक

MP में विकास का मेगा प्लान : सड़क, स्वास्थ्य और साइबर सुरक्षा पर खर्च होंगे 10,630 करोड़; मोहन कैबिनेट ने और क्या दिया?

MP में विकास का मेगा प्लान : सड़क, स्वास्थ्य और साइबर सुरक्षा पर खर्च होंगे 10,630 करोड़; मोहन कैबिनेट ने और क्या दिया?

Punjab : 'आदर्श शिक्षकों' के वेतन में 120% बढ़ोतरी को मंजूरी, मिलेगी इतनी सैलरी; छात्र-टीचर्स के भविष्य पर क्या बोले CM मान

Punjab : 'आदर्श शिक्षकों' के वेतन में 120% बढ़ोतरी को मंजूरी, मिलेगी इतनी सैलरी; छात्र-टीचर्स के भविष्य पर क्या बोले CM मान

'विकास के लिए पर्यावरण से समझौता नहीं': मंत्री पंकजा मुंडे ने बताया महाराष्ट्र का सस्टेनेबल डेवलपमेंट प्लान, 54 नदियां होंगी पुनर्जीवित

'विकास के लिए पर्यावरण से समझौता नहीं': मंत्री पंकजा मुंडे ने बताया महाराष्ट्र का सस्टेनेबल डेवलपमेंट प्लान, 54 नदियां होंगी पुनर्जीवित

योगी कैबिनेट ने खोला पिटारा, एक्सप्रेसवे, इंडस्ट्रियल क्लस्टर और मेगा निवेश; हरिद्वार-झांसी से सुल्तानपुर तक बड़े प्रोजेक्ट मंजूर

योगी कैबिनेट ने खोला पिटारा, एक्सप्रेसवे, इंडस्ट्रियल क्लस्टर और मेगा निवेश; हरिद्वार-झांसी से सुल्तानपुर तक बड़े प्रोजेक्ट मंजूर