चण्डीगढ़

भारी बारिश के चलते होशियारपुर में 26 और 27 अगस्त को सभी स्कूल बंद; डीएम आशिका जैन ने की घोषणा

भारी बारिश के चलते होशियारपुर में 26 और 27 अगस्त को सभी सरकारी और निजी स्कूल बंद रहेंगे। जिला मजिस्ट्रेट आशिका जैन ने विद्यार्थियों और स्टाफ की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया है। लगातार बारिश के कारण कई मार्गों पर जलभराव की स्थिति बनी हुई है।

Image

होशियारपुर में स्कूल बंद (प्रतीकात्मक फोटो: Canva)

Hoshiarpur School Closed: होशियारपुर में लगातार हो रही भारी बारिश को देखते हुए जिला मजिस्ट्रेट आशिका जैन ने 26 और 27 अगस्त 2025 (मंगलवार और बुधवार) को जिले के सभी सरकारी और निजी स्कूलों में अवकाश की घोषणा की है।

उन्होंने बताया कि बीते कुछ दिनों से होशियारपुर सहित पंजाब के कई हिस्सों में मूसलधार बारिश हो रही है और मौसम विभाग ने आगामी दिनों में भी भारी वर्षा की संभावना जताई है। बारिश के चलते स्कूलों की ओर जाने वाले कई मार्ग जलमग्न हो चुके हैं, जिससे विद्यार्थियों, शिक्षकों और स्टाफ को आवाजाही में परेशानी हो रही है।

विद्यार्थियों और स्कूल स्टाफ की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए यह निर्णय लिया गया है। साथ ही, जिला शिक्षा अधिकारी (सेकेंडरी/एलीमेंट्री शिक्षा) को निर्देश दिए गए हैं कि वे इस आदेश को सख्ती से लागू करें।

Nilesh DwivedI
निलेश द्विवेदीauthor

निलेश द्विवेदी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में काम कर रहे हैं। वे शहरों से जुड़ी लोकल घटनाएं, क्राइम, राजनीति, इंफ्रास्ट्रक्चर और राज्यवार अपडेट्स पर लगातार काम करते हैं। निलेश महत्वपूर्ण विवरणों को चुनने और पाठकों की रुचि के हिसाब से कंटेंट को प्रभावी तरीके से पेश करने के लिए जाने जाते हैं। डिजिटल न्यूजरूम के रफ्तार भरे माहौल में वे हर खबर को सटीक एंगल, आसान भाषा और उपयोगी जानकारी के साथ पेश करने पर फोकस करते हैं और अबतक 2,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!