चण्डीगढ़

Bhiwani Accident: कार-ट्रक एक्सीडेंट में 5 दोस्तों की मौत, ट्रक क्लीनर ने भी तोड़ा दम

हरियाणा के भिवानी में दर्दनाक सड़क हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई। आज सुबह भिवानी-बहल मार्ग पर गांव सेरला के नजदीक एक कार खडे़ ट्रक से टकरा गई। हादसे में कार सवार पांच दोस्तों की मौत हो गई। ट्रक के क्लीनर ने हादसे में जान गवां दी।

Image

कार-ट्रक एक्सीडेंट में 6 मौतें

Photo : ANI

भिवानी: हरियाणा के भिवानी में मंगलवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में 6 लोगों ने जान गवां दी। बताया जा रहा है कि भिवानी-बहल मार्ग पर गांव सेरला के नजदीक एक बलेनो कार खडे़ तूडे़ से भरे ट्रक में जा घुसी। इस बड़े हादसे में कार में सवार सभी पांच दोस्तों की मौत हो गई। इसके अलावा ट्रक चालक के सहायक की भी मौत हुई है।

चश्मदीदों के मुताबिक, यह हादसा तेज रफ्तार कार की टक्कर से हुआ है। देर रात कार में सवार छह युवक गांव सेरला की तरफ से आ रहे थे और कार की स्पीड बहुत ज्यादा थी। इसी दौरान दूसरी गाड़ी को बचाने के चलते बलेनो कार अनियंत्रित हो गई और खड़े हुए ट्रक से टकरा गई। बताते हैं टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। कार में सवार चार युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक ने अस्पताल जाते समय रास्ते में ही दम तोड़ दिया। हादसे के वक्त ट्रक ड्राइवर का सहायक पीछे से रस्सियां ठीक कर रहा था। ऐसे में उसकी भी मौक पर ही मौत हो गई।

मरने वालों में लाडियानाली गाँव निवासी 30 वर्षीय प्रदीप, गांव इंदीवाली निवासी 22 वर्षीय रवी, नारनौंद के रहने वाले 30 वर्षीय जितेंद्र, बुडेड़ा गाँव निवासी 28 वर्षीय विकास और 27 साल के नसीब शामिल हैं। कैंटर के क्लीनर की पहचान अभी नहीं हो पाई है। शवों भिवानी के चौधरी बंसीलाल नागरिक अस्पताल में लाए गए हैं। फिलहाल, परिजन अस्पताल में पहुंचे हुए हैं।

बहल थाना के सब इंस्पेक्टर राजेंद्र सिंह के अनुसार रात शेरला गाँव के पास कार-ट्रक की टक्कर हो गई। इसमें कुल 6 लोगों की मौत की सूचना प्राप्त हुई थी। मृतकों की पहचान कर परिजनों को बुलाया गया है। लाडियावाली गाँव के सरपंच जितेन्द्र और ठेकेदार सुखबीर ने बताया कि ये सभी साथी बलेनो कार में अपने दोस्त से मिलने बहल गए थे।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें