शहर

Ahmedabad News: अहमदाबाद-वडोदरा हाईवे पर कार ने ट्रेलर में मारी टक्कर, 10 लोगों की मौत

अहमदाबाद-वडोदरा हाईवे पर बुधवार को भीषण सड़क दुर्घटना हो गई। इस दुर्घटना में 10 लोगों की मौत हो गई।

Image

अहमदाबाद-वडोदरा हाईवे पर हादसा।

Photo : Times Now Digital

Ahmedabad News: अहमदाबाद-वडोदरा हाईवे पर बुधवार को भीषण सड़क दुर्घटना हो गई। इस दुर्घटना में 10 लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि नडियाद के पास ट्रेलर के पीछे कार जा घुसी, जिसमें 10 लोगों की मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार, कार में सवार लोग वडोदरा से अहमदाबाद जा रहे थे। घटनास्थल पर पुलिस मौजूद है।

सड़क दुर्घटना में 10 लोगों की मौत

नाडियाड देहात थाने के निरीक्षक किरीट चौधरी ने बताया कि कार वडोदरा से अहमदाबाद की ओर जा रही थी कि तभी एक्सप्रेस वे पर वाहन ट्रक के पिछले हिस्से से जा टकराया। उन्होंने बताया कि आठ लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो घायलों को पास के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।

कैसे हुआ हादसा?

नाडियाड से विधायक पंकज देसाई ने कहा कि ऐसी संभावना हो सकती है कि कुछ तकनीकी गड़बड़ी के कारण ट्रक को एक्सप्रेसवे की बाईं ओर रोका गया हो और कार चालक को ब्रेक लगाने के लिए पर्याप्त वक्त नहीं मिला, जिसकी वजह से हादसा हो गया।

Devshanker Chovdhary
Devshanker Chovdhary author

<p>देवशंकर चौधरी मार्च 2024 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं और बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। टाइम्स नाउ सिटी टीम में वह इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स और लोगों से जुड़ी स्टोरी करते हैं। हर स्टोरी में अलग एंगल निकालने पर फोकस रहता है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं।&nbsp;बीते वर्षों में टेलीविजन और डिजिटल मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इससे पहले इन्होंने दैनिक जागरण, यूनीवार्ता, एबीपी न्यूज और रोहतास पत्रिका में काम किया है। दैनिक जागरण में रियल टाइम डेस्क पर काम कर चुके हैं, जहां वर्ल्ड अफेयर्स और नेशनल बीट की खबरें करते थे। यूनीवार्ता में नेशनल और विदेश डेस्क पर काम कर चुके हैं। एबीपी न्यूज में डिजिटल टीम का हिस्सा रह चुके हैं। रोहतास पत्रिका में काम करने के दौरान कोविड काल में बिहार के कई जिलों में घूम-घूम कर काम करने का अनुभव है। ग्रेजुएशन के दौरान ही पत्रकारिता से जुड़ गए थे, जिस दौरान दैनिक अखबारों के साथ काम किया है। अकाउंटिंग एंड मैनेजमेंट ऑनर्स में स्नातक और जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article