शहर

देहरादून के पास बस खाई में गिरी, 3 लोगों की मौत; कई घायल

उत्तराखंड में आज सुबह एक और दर्दनाक हादसा हो गया। यहां देहरादून जिले में एक बस खाई में गिर गई, जिसमें कम से कम 3 लोगों की मौत हो गई और 20 से अधिक लोग घायल हैं। बताया जा रहा है कि जो बस खाई में गिरी है, वह हिमाचल रोडवेज की है और देहरादून से पावंटा साहिब की ओर जा रही थी।

Image

देहरादून में बस खाई में गिरी

उत्तराखंड में आज यानी मंगलवार 3 फरवरी की सुबह एक और दर्दनाक हादसा हो गया। यहां देहरादून जिले में एक बस खाई में गिर गई, जिसमें कम से कम 3 लोगों की मौत हो गई और 20 से अधिक लोग घायल हैं। बताया जा रहा है कि जो बस खाई में गिरी है, वह हिमाचल रोडवेज की है और देहरादून से पावंटा साहिब की ओर जा रही थी।

बस चौपाल-नेरवा से हिमाचल प्रदेश में पावंटा साहिब की तरफ जा रही थी। इस हादसे में 3 यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 15 अन्य घायल हो गए, जिनमें से कई गंभीर रूप से घायल हैं। दुर्घटना आज मंगलवार 3 फरवरी को सुबह 10 बजे हुई। शुरुआती जानकारी के अनुसार सुदोई खाड़ के पास एक ट्रक को पास देने के दौरान यह हादसा हुआ। पास देने के दौरान बस का बैलेंस बिगड़ा और यह गहरी खाई में जा गिरी। हादसे की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग घटनास्थल पर पहुंच गए और राहत व बचाव कार्य चलाया। सूचना मिलने पर SDRF की टीम भी पहुंच गई।

जानकारी के मुताबिक हिमाचल रोडवेज की यह बस देहरादून जिले में विकास नगर के पास कालसी क्षेत्र में क्वानू-मीनस मोटर मार्ग पर दुर्घटनाग्रस्त हुई। घटना की सूचना मिलते ही तुरंत पुलिस और प्रशासन हरकत में आए और राहत व बचाव कार्य शुरू किया। घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पतालों में भेजा गया है। अब तक 3 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है।

दुर्घटना के बारे में जानकारी मिलते ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करके इसकी जानकारी दी। उन्होंने इस सड़क हादसे पर दुख जताते हुए कहा कि दुर्घटना की सूचना मिलते ही डीएम से फोन पर बात कर जरूरी निर्देश दिए हैं। जिला प्रशासन एवं पुलिस द्वारा तुरंत कार्रवाई करते हुए राहत एवं बचाव कार्य प्रारंभ कराया गया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि नजदीकी सभी चिकित्सा केंद्रों को हाई अलर्ट मोड पर रखा गया है। जरूरत पड़ने पर किसी भी गंभीर रूप से घायल यात्रियों को एयरलिफ्ट कर हायर सेंटर में भर्ती कराया जाएगा। ईश्वर से सभी यात्रियों के सकुशल होने की कामना करता हूं।

Digpal Singh
दिगपाल सिंहauthor

दिगपाल सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सिटी टीम को लीड कर रहे हैं। शहरों से जुड़ी ताजाखबरें, लोकल मुद्दे, चुनावी कवरेज और एक्सप्लेनर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। 2006 से पत्रकारिता में सक्रिय दिगपाल सिंह को प्रिंट और डिजिटल दोनों माध्यमों में काम करने का अनुभव है। दोनों प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए उन्होंने ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग से लेकर सेंट्रल डेस्क पर बड़ी खबरों की हैंडलिंग तक हर स्तर पर अनुभव हासिल किया है। अब तक 30,000 से अधिक खबरें लिख चुके दिगपाल हाइपर-लोकल न्यूज की बारीकियों, शहरों की समस्याओं और लोगों से जुड़े वास्तविक मुद्दों को समझने की विशेष क्षमता रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें