शहर

ये भैंस नहीं कुबेर का कलश है, गुजरात में स्कॉर्पियो और XUV की कीमत में बिकी भैंस, जानें क्यों है खास

भैंस की कीमत लाख में सुनने की बात तो आती है । लेकिन भैंस की कीमत 14 लाख की बात समझ से परे है। लेकिन ये बिल्कुल सच है। गुजरात के सांध्रो गांव में असली बन्नी नस्ल की भैंस इतने ही दाम में बिकी है ।

Image

बन्नी नस्ल की भैंस 14.1 लाख रुपये में बिकी

नई दिल्ली: भैंस की कीमत लाख में सुनने की बात तो आती है । लेकिन भैंस की कीमत 14 लाख की बात समझ से परे है। लेकिन ये बिल्कुल सच है। गुजरात के सांध्रो गांव में असली बन्नी नस्ल की भैंस इतने ही दाम में बिकी है ।

गुजरात के लखपत तहसील के सांध्रो गांव में असली बन्नी नस्ल की भैंस 14.1 लाख रुपये में बिकी है। बताया जा रहा है कि पूरे गुजरात में पहली बार इतनी ऊंची कीमत पर कोई भैंस बिकी है । यह भैंस रोजाना 27 लीटर दूध देती है और इसका काला रंग और स्वस्थ शरीर इसे खास बनाता है।

इस भैंस का सींग मोटा होता है और जिसके कारण आकर्षक रूप भी लोगों का ध्यान आकर्षित करते हैं। इस भैंस को भुज के सेरवा गांव के पशुपालक शेरूभाई भलू ने खरीदा है। विक्रेता, गाजीभाई, पीढ़ियों से पशुपालकों का परिवार है और इस समय उनके पास लगभग 80 भैंसें हैं।

बन्नी नस्ल की भैंसें अपने स्वभाव, दूध उत्पादन के लिए जानी जाती हैं। तरनेतर जैसे मेलों में बन्नी नस्ल की भैंसें हमेशा विजेता होती हैं। आमतौर पर कच्छ में 5 से 7 लाख रुपये के सौदे होते हैं। यह बिक्री बन्नी नस्ल की भैंसों के महत्व और मूल्य को उजागर करती है।

Hiten Vithalani
हितेन विठलानीauthor

2011 में ANI मुंबई ब्यूरो में इंटर्न से शुरू हुआ सफर, 2012 में समय मुंबई में ट्रेनी प्रोड्यूसर तक पहुंचा लेकिन मंत्रालय में लगी आग के बाद से रिपोर्टर के तौर पर सफर की शुरुआत हुई। मुंबई से गुजरात चुनाव 2012 के बाद गुजरात के ही संस्था में अहमदाबाद में काम किया। ETV news Gujarati में जहां से 2015 में फिर एक बार मुंबई ब्यूरो गुजराती चैनल के लिए संभालने का मौका मिला । उसके बाद 2016 में गुजराती चैनल के लिए दिल्ली ब्यूरो संभालने का मौका मिला। 1 मई 2017 के दिन Zee media के साथ दिल्ली ब्यूरो में जुड़ा और Zee का गुजराती चैनल जो लॉन्च होना था Zee 24 Kalak जिसके लिए दिल्ली नेशनल ब्यूरो हेड करने का मौका मिला। लॉकडाउन के वक्त दिल्ली में ही रीजनल ब्यूरो से नेशनल ब्यूरो में काम करने का मौका मिला, Zee Hindustan ने काम को देखते हुए अपने साथ जोड़ लिया जिसमे किसान आंदोलन, सिद्धू मूसेवाला मर्डर, पंजाब चुनाव, यूपी चुनाव, बंगाल चुनाव से लेकर गुजरात चुनाव तक कवर किया। उसके बाद गुजरात में जी के साथ अहमदाबाद में बीजेपी और गुजरात सरकार बीट में काम काफी सालों बाद शुरू किया और अब 15 अप्रैल 2024 से Times Now Navbharat गुजरात ब्यूरो में अहमदाबाद में प्रिंसिपल correspondent के तौर पर काम कर रहा हूं।

और पढ़ें
End of Article