शहर

इन 8 वंदे भारत ट्रेनों के लिए सिर्फ 15 मिनट पहले भी बुक कर सकते हैं टिकट

स्टेशन से ट्रेन सिर्फ 15 मिनट में छूटने वाली है और वो भी वंदे भारत, लेकिन इसके बावजूद आप अपने लिए टिकट बुक कर सकते हैं। जी हां, देश में इन 8 वंदे भारत ट्रेनों की टिकट आप सिर्फ 15 मिनट पहले भी बुक कर सकते हैं। चलिए जानते हैं -

Image

15 मिनट पहले बुक हो जाएगी वंदे भारत ट्रेन की टिकट

Photo : ANI

अगर आप ट्रेन से सफर करते हैं या करना पसंद करते हैं तो आपके लिए खुशखबरी है। देश की सबसे अच्छी, तेज और समय पर पहुंचने वाली ट्रेन वंदे भारत में अब आप 15 मिनट पहले भी टिकट बुक सकते हैं। जी हां, स्टेशन पर ट्रेन पहुंचने से सिर्फ 15 मिनट पहले। इस सुविधा के शुरू होने से यात्रियों को ट्रेन टिकट के लिए भटकना नहीं पड़ेगा और इमरजेंसी में जैसे-तैसे की बजाय वर्ल्ड क्लास ट्रेन से सफर कर पाएंगे। अभी सिर्फ 8 ट्रेनों में यह व्यवस्था शुरू की गई है। हो सकता है भविष्य में और वंदे भारत ट्रेनों में आप स्टेशन पहुंचने से सिर्फ 15 मिनट पहले भी टिकट बुक कर पाएं।

वंदे भारत ट्रेनों में 15 मिनट पहले टिकट बुक करने की सुविधा के लिए भारतीय रेलवे ने अपने पैसेंजर रिजर्वेशन सिस्टम (PRS) में कुछ महत्वपूर्ण बदलाव किए हैं। ट्रेन के स्टेशन पर पहुंचने से 15 मिनट पहले यात्री वंदे भारत ट्रेन की टिकट बुक कर सकते हैं। इससे यात्रियों के सफर के अनुभव में सुधार होगा, रूट पर चलती ट्रेन की करंट बुकिंग व्यवस्था में भी सुधार होगा।

हालांकि, बता दें कि जिन 8 वंदे भारत ट्रेनों में यह सुविधा शुरू की गई है, वह सभी सदर्न रेलवे (SR) जोन की हैं। जोनल रेलवे ने एक वकतव्य में कहा, दक्षिण रेलवे के अंतर्गत चलने वाली 8 वंदे भारत ट्रेनों के लिए ट्रेन के स्टेशन से छूटने से 15 मिनट पहले तक टिकट बुक की जा सकती है। पहले वंदे भारत ट्रेन के लिए टिकट बुकिंग का एक लिमिटेड टाइम था। लेकिन अब चलती ट्रेन के दौरान भी टिकट बुक की जा सकती है। बशर्ते जिस स्टेशन से आप टिकट बुक कर रहे हैं, वहां से ट्रेन का डिपार्चर टाइम 15 मिनट या इससे ज्यादा दूर हो।

इस नियम के तहत वंदे भारत ट्रेन में जो सीटें खाली हैं, उन्हें ट्रेन के अपने सोर्स स्टेशन से चलने के बाद भी बुक किया जा सकता है। इससे यात्रियों को लाभ होगा, इससे इमरजेंसी के समय उन्हें वंदे भारत ट्रेन की टिकट मिलने में सहूलियत होगी।

इन 8 वंदे भारत ट्रेनों में आप अपने स्टेशन से ट्रेन छूटने से 15 मिनट पहले तक टिकट बुक कर सकते हैं।

  • ट्रेन नंबर 20627 चेन्नई एगमोर से नागरकोइल वंदे भारत एक्सप्रेस
  • ट्रेन नंबर 20628 नागरकोइल से चेन्नई एगमोर वंदे भारत एक्सप्रेस
  • ट्रेन नंबर 20631 मंगलुरु सेंट्रल से तिरुवनंतपुरम सेंट्रल वंदे भारत एक्सप्रेस
  • ट्रेन नंबर 20632 तिरुवनंतपुरम सेंट्रल से मंगलुरु सेंट्रल वंदे भारत एक्सप्रेस
  • ट्रेन नंबर 20642 कोयंबटूर से बेंगलुरु कैंट वंदे भारत एक्सप्रेस
  • ट्रेन संख्या 20646 मंगलुरु सेंट्रल से मडगांव वंदे भारत एक्सप्रेस
  • ट्रेन नंबर 20671 मदुरै से बेंगलुरु कैंट वंदे भारत एक्सप्रेस
  • ट्रेन नंबर 20677 डॉ एमजीआर चेन्नई सेंट्रल से विजयवाड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस
Digpal Singh
दिगपाल सिंहauthor

दिगपाल सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सिटी टीम को लीड कर रहे हैं। शहरों से जुड़ी ताजाखबरें, लोकल मुद्दे, चुनावी कवरेज और एक्सप्लेनर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। 2006 से पत्रकारिता में सक्रिय दिगपाल सिंह को प्रिंट और डिजिटल दोनों माध्यमों में काम करने का अनुभव है। दोनों प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए उन्होंने ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग से लेकर सेंट्रल डेस्क पर बड़ी खबरों की हैंडलिंग तक हर स्तर पर अनुभव हासिल किया है। अब तक 30,000 से अधिक खबरें लिख चुके दिगपाल हाइपर-लोकल न्यूज की बारीकियों, शहरों की समस्याओं और लोगों से जुड़े वास्तविक मुद्दों को समझने की विशेष क्षमता रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article