दिल्ली-एनसीआर के नोएडा में आज सुबह उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब CBSE परीक्षा के बीच नोएडा से बड़ी खबर सामने आई, यहां के 12 से ज्यादा स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। धमकी भरा ईमेल मिलते ही हड़कंप मच गया और कैंपस खाली कराए गए। धमकी के बाद सर्च ऑपरेशन जारी है। यह धमकी ईमेल के जरिए भेजी गई है, जिसमें दावा किया गया है कि स्कूल परिसर में विस्फोटक रखे गए हैं।
जानकारी मिलते ही, नोएडा पुलिस की टीमें प्रभावित स्कूलों में पहुंच गईं। बम डिस्पोजल स्क्वॉड और डॉग स्क्वॉड यूनिट्स को तैनात किया गया और स्कूल की जगह पर डिटेल में चेकिंग शुरू कर दी गई।
धमकी भरे ईमेल के सोर्स की जांच शुरू
एहतियात के तौर पर स्टूडेंट्स को सुरक्षित जगहों पर ले जाया गया। यह घटना तब हुई जब CBSE बोर्ड के एग्जाम चल रहे थे, जिससे पेरेंट्स की चिंता बढ़ गई। पुलिस ने कहा कि सर्च जारी है और अभी तक कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है। ईमेल के सोर्स की जांच शुरू हो गई है।
यह धमकी ऐसे समय में मिली है जब स्कूलों में CBSE की परीक्षाएं चल रही हैं
चिंता की बात यह कि यह धमकी ऐसे समय में मिली है जब स्कूलों में CBSE की परीक्षाएं चल रही हैं। बताया जा रहा है कि धमकी भरे ईमेल की जानकारी मिलते ही कई स्कूलों ने अभिभावकों को मैसेज भेजकर बच्चों को घर ले जाने की सूचना दी है। वहीं स्कूलों ने प्रोटोकॉल का पालन करते हुए बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला।
20 स्कूलों को इसी तरह के बम की धमकी वाले ईमेल मिले थे
बता दें कि 23 जनवरी को, नोएडा के करीब 20 स्कूलों को इसी तरह के बम की धमकी वाले ईमेल मिले थे जिसके बाद बम डिस्पोजल स्क्वॉड, डॉग स्क्वॉड और फायर टीमों के साथ स्कूल कैंपस में बड़े पैमाने पर तलाशी ली थी पर कुछ निकला नहीं था। वहीं अभी 15 फरवरी को, पुलिस ने जनवरी महीने में नोएडा के करीब 20 स्कूलों को बम की धमकी वाले ईमेल भेजने के आरोप में छह लोगों को गिरफ्तार किया था।
