शहर

बॉर्डर पर अचानक छाया अंधेरा, पंजाब से कश्मीर तक ब्लैकआउट हाई अलर्ट; उत्तराखंड में 10 बजे सावधान!

BlackOut Mock Drill : पंजाब और जम्मू-कश्मीर के बॉर्डर क्षेत्रों पर एहतियातन सुरक्षा के लिहाज से मॉक ड्रिल किया गया। इस दौरान रात 8:00 बजे से लेकर रात 8:15 बजे तक सभी घरों, सड़कों और संस्थानों की बिजली काट दी गई है, जिससे अंधेरा छा गया। ब्लैकआउट कर किसी विषम परिस्थिति से निपटने के लिए इंतजामों को परखा गया।

Image

कश्मीर तक ब्लैकआउट

BlackOut Mock Drill : पंजाब और जम्मू-कश्मीर में शुक्रवार को सुरक्षा इंतजामों की बड़ी परख गया। यहां सभी जिलों में ब्लैकआउट मॉक ड्रिल का आयोजन किया। शुक्रवार की रात 8:00 बजे से लेकर रात 8:15 बजे तक अमृतसर के पाइटेक्स ग्राउंड रणजीत एवेन्यू और लुधियाना के पंजाब एग्रीकल्चरल यूनिवर्सिटी (PAU) और अगर नगर PSPCL डिवीजन के तहत आने वाले इलाकों में यह मॉक ड्रिल किया गया। इस दौरान लोगों से सभी लाइटें बंद करके ब्लैकआउट एक्सरसाइज़ को फॉलो करने के लिए कहा गया था। शाम करीब 7:55 बजे एक सायरन बजा और धार्मिक जगहों से लोगों को अलर्ट करने के लिए पब्लिक अनाउंसमेंट किया गया। सायरन बजते ही तुरंत बिजली विभाग बिजली ने सप्लाई काट दी। उधर, देहरादून में रात 10 बजे ब्लैक आउट होने का अलर्ट है। मॉकड्रिल के चलते आधे घंटे के लिए ब्लैकआउट किया जाएगा।

इस मॉक ड्रिल में नेशनल डिज़ास्टर रिस्पॉन्स फ़ोर्स (NDRF), फायर ब्रिगेड, डिस्ट्रिक्ट एडमिनिस्ट्रेशन, म्यूनिसिपल कॉर्पोरेशन, पुलिस, हेल्थ डिपार्टमेंट, सिविल डिफेंस और NCC जैसी कई एजेंसियां मिलकर काम करेंगी।डिस्ट्रिक्ट एडमिनिस्ट्रेशन द्वारा ऑर्गनाइज की गई इस एक्सरसाइज का मकसद रियल-टाइम इमरजेंसी रिस्पॉन्स सिनेरियो को सिमुलेट किया गया।

ब्लैकआउट में सहयोग करने की अपील

स्थानीय प्रशासन ने बताया कि ये एक्सरसाइज किसी भी अचानक आने वाली एमरजेंसी के लिए तैयारी करने का एक एहतियाती तरीका है। लोगों से कहा गया है कि वे पूरा ब्लैकआउट करके अपना पूरा सहयोग दें। एक्सरसाइज के दौरान जनरेटर, पावर बैकअप सिस्टम, टॉर्च, मोमबत्ती या माचिस का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।

अमृतसर जिला प्रशासन ने कहा कि भारत सरकार, गृह मंत्रालय, नई दिल्ली के निर्देशों के अनुसार, 24 अप्रैल, 2026 को रात 8:00 बजे पिटेक्स ग्राउंड, रणजीत एवेन्यू में सिविल डिफेंस एयर रेड/ब्लैकआउट मॉक अभ्यास आयोजित गया। यह मॉक अभ्यास राज्य के सभी ज़िलों में सिविल डिफेंस की तैयारियों की जांच करने के लिए आयोजित किया जा रहा है।

इस दौरान आवश्यक सेवाएं जारी रहीं।अभ्यास खत्म होने के बाद, एक "ऑल क्लियर" मेसेज 2 मिनट तक लगातार तेज़ सायरन बजाकर दिया गया।

गांदरबल में ब्लैक आउट

जम्मू-कश्मीर के गांदरबल (Ganderbal) जिले में गुरुवार की शाम अचानक ब्लैकआउट किया गया था। इस दौरान सायरन बजे और बत्ती गुल हो गई। स्थानीय लोगों के मुताबिक, शाम के वक्त बिजली आपूर्ति अचानक बाधित हो गई, जिससे घरों के साथ-साथ बाजार और सार्वजनिक स्थान भी अंधेरे में डूबे नजर आए। आपको बता दें कि ये कार्रवाई सुरक्षा तैयारियों और क्विक रिसपॉंन्स के लिए ब्लैक आउट मॉक ड्रिल का हिस्सा थी।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article