Bihar Assembly Elections 2025: बिहार में अक्टूबर या नवंबर में विधानसभा चुनाव होने हैं। सभी पार्टियां चुनाव की तैयारियां कर रही हैं। मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान चल रहा है। बिहार के 243 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में से एक बगहा विधानसभा सीट भी है। बगहा सीट पर बीजेपी, जेडीयू, एलजेपी (NDA) और आरजेडी, कांग्रेस गठबंधन से कड़ा मुकाबला होगा। भारतीय जनता पार्टी यहां से लगातार दो बार चुनाव जीत दर्ज की है। बगहा विधानसभा सीट पर कई दावेदार हैं। लेकिन, चंपारण के रहने वाले युवा बिजनेसमैन रुपेश पाण्डेय भी भाग्य आजमा रहे हैं। वे पब्लिक च्वाइस में सबसे आगे चल रहे हैं।
आपको बता दें कि पांडेय विधान परिषद चुनाव के समय से ही चर्चा में हैं। कुछ माह पहले तिरहुत स्नातक क्षेत्र विधान परिषद की सीट पर चुनाव हुआ था। रुपेश पाण्डेय इस सीट पर सबसे आगे चल रहे थे, लेकिन किसी कारणवश नाम वापस ले लिया। सीट भाजपा सहयोगी जदयू कोटे में चला गया। इस बार बिहार विधानसभा चुनाव नवंबर 2025 में होने जा रहा है और बीजेपी की परंपरागत सीट पर रुपेश पाण्डेय टिकट की दौड़ में आगे चल रहे हैं। बगहा सीट की बात करते तो पिछले 15 साल में एनडीए का कब्जा रहा है। 2 बार बीजेपी और एक बार जदयू प्रत्याशी ने बाजी मारी है। बीजेपी 2025 में हैट्रिक लगाने की फिराक में है। इस सबसे बीच बड़ी बात है कि रुपेश पाण्डेय की नजर इस सीट पर है।
बिहार में पलायन रोकने का प्रयास
कयास लगाए जा रहे हैं रुपेश पाण्डेय भारतीय जनता पार्टी, जदयू या चिराग पासवान की पार्टी से लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) से टिकट लेकर मैदान में उतर सकते हैं। रुपेश पाण्डेय बिहार के युवाओं के लिए काफी कुछ करने की प्लानिंग कर रहे हैं। उनका प्रयास शिक्षा के क्षेत्र में कुछ बड़ा काम करने का है। रुपेश पाण्डेय बिहार में इंडस्ट्री लगाने जा रहे हैं। उनके इस प्रयास से बिहार में तमाम रोजगार के अवसर पैदा होंगे।
बगहा सीट में कितने मतदाता?
विधानसभा क्षेत्र में 90,013 मतदाता हैं। 2020 के विधानसभा चुनाव में इस सीट से BJP के कैंडिडेट राम सिंह ने 89882 वोट से जी हासिल की थी। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी जयेश मंगलम सिंह को 59388 वोट से हराया था।
