शहर

बिहार का मौसम (4 Feb 2026) Bihar Weather Today: बिहार के कई जिलों में पारा 30 डिग्री के करीब, कहीं धूप ढा रहा सितम तो कहीं कनकनी का दौर

बिहार का मौसम (बिहार में आज का मौसम कैसा रहेगा) 4 Feb 2026: बिहार में मौसम इन दिनों अजीबोगरीब करवटें ले रहा है। जहां एक ओर राजधानी पटना समेत कुछ जिलों में लोगों को दिन में गर्मी महसूस होने लगी है, वहीं दूसरी ओर मौसम विभाग ने घने कोहरे को लेकर 25 जिलों में चेतावनी जारी की है। फरवरी की शुरुआत में कहीं पंखे चलने और कुहासा के बीच आइए जानते हैं बिहार के मौसम का ताजा हाल।

Image

बिहार में कहीं गर्मी तो कहीं कोहरा

Photo : Times Now Digital

बिहार में आज का मौसम (4 Feb 2026): बिहार के 25 जिलों में मौसम विभाग ने घने कोहरे को लेकर 'येलो अलर्ट' जारी किया है। दरभंगा, मुजफ्फरपुर और कटिहार जैसे जिलों में विजिबिलिटी घटकर 100 मीटर तक रहने की संभावना है। वैज्ञानिकों का कहना है कि शांत हवा और वातावरण में बढ़ी नमी के कारण यह कोहरा दोबारा लौट रहा है। अगले 2 से 3 दिनों तक सुबह और देर रात कनकनी के साथ घनी धुंध छाई रहेगी।

कई जिलों में गर्मी की दस्तक

एक तरफ कोहरे का अलर्ट है, तो दूसरी तरफ राज्य के कुछ हिस्सों में तापमान अचानक बढ़ गया है। मंगलवार को कैमूर और पटना में मौसम इतना गर्म रहा कि लोगों ने हल्की स्पीड पर पंखे तक चला दिए। कैमूर का अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सिसय और न्यूनतम 15.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। वहीं मुजफ्फरपुर में भी अधिकतम तापमान में एक ही दिन में 6 डिग्री सेल्सियस की बड़ी उछाल देखने को मिली है।

उत्तर बिहार में कोहरा, दक्षिण में राहत

IMD के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार, 5 और 6 फरवरी को उत्तर बिहार के जिलों में कोहरा अधिक घना रहेगा। हालांकि, दक्षिण बिहार में धुंध का स्तर हल्का रहने की उम्मीद है। 6 से 10 फरवरी के बीच एक बार फिर कोहरे से राहत मिलने के संकेत हैं। भागलपुर का सबौर इलाका फिलहाल 8.8 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान के साथ राज्य का सबसे ठंडा हिस्सा बना हुआ है।

पश्चिमी विक्षोभ और नमी का खेल

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, उत्तर भारत में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ अब कमजोर पड़ गया है। हवा की रफ्तार कम होने से नमी सतह के करीब ही जमा हो रही है, जिससे कोहरा देर तक छाया रहता है। हालांकि, दिन में तेज धूप निकलने से अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच रहा है, जिससे कड़ाके की ठंड अब 'चादर वाली ठंड' में बदल गई है। विभाग ने संकेत दिए हैं कि अगले कुछ दिनों में तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट फिर से हो सकती है, जिससे सुबह-शाम ठिठुरन बढ़ेगी।

Nishant Tiwari
निशांत तिवारीauthor

निशांत तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में कॉपी एडिटर हैं। शहरों से जुड़ी खबरों, स्थानीय मुद्दों और नागरिक सरोकार को समझने की उनकी गहरी दृष्टि उन्हें इस बीट का एक भरोसेमंद और प्रभावी कंटेंट राइटर बनाती है। वे जटिल लोकल इश्यूज को सहज, स्पष्ट और असरदार अंदाज में पेश करने में दक्ष हैं और अबतक 2,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट लिख चुके हैं। उनकी लेखन शैली शहर की नब्ज पकड़ते हुए ऐसे कंटेंट पर केंद्रित रहती है, जो सीधे पाठकों के जीवन और उनकी रोजमर्रा की चिंताओं से जुड़ा होता है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

मकान मालिकों को बड़ी राहत! मुंबई पुलिस का ऐतिहासिक फैसला, पहली बार रेंट एक्ट के तहत सुनाया किरायेदार की बेदखली का आदेश

मकान मालिकों को बड़ी राहत! मुंबई पुलिस का ऐतिहासिक फैसला, पहली बार रेंट एक्ट के तहत सुनाया किरायेदार की बेदखली का आदेश

Kal ka Mausam: पहाड़ों में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से बर्फबारी, बंगाल की खाड़ी में बन रहे एक और तूफान से बारिश की संभावना, पढ़ें कल कैसा रहेगा मौसम

Kal ka Mausam: पहाड़ों में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से बर्फबारी, बंगाल की खाड़ी में बन रहे एक और तूफान से बारिश की संभावना, पढ़ें कल कैसा रहेगा मौसम

दिल्ली में तेज रफ्तार डंपर का कहर, ऑटो सवार 2 लोगों की मौत; 6 महीने की गर्भवती ने खोया बच्चा

दिल्ली में तेज रफ्तार डंपर का कहर, ऑटो सवार 2 लोगों की मौत; 6 महीने की गर्भवती ने खोया बच्चा

Delhi Power Cut (कल का पावरकट 13 नवंबर 2026): GK, सैनिक फार्म, सिविल लाइन्स, तिलक नगर और सरिता विहार सहित इन इलाकों में कटेगी बिजली, देखें पूरा शेड्यूल

Delhi Power Cut (कल का पावरकट 13 नवंबर 2026): GK, सैनिक फार्म, सिविल लाइन्स, तिलक नगर और सरिता विहार सहित इन इलाकों में कटेगी बिजली, देखें पूरा शेड्यूल

सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर पंजाब में फिर बजेगा चुनावी बिगुल! पटियाला, बाघा पुराना और धर्मकोट के 52 वार्डों में होगा मतदान

सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर पंजाब में फिर बजेगा चुनावी बिगुल! पटियाला, बाघा पुराना और धर्मकोट के 52 वार्डों में होगा मतदान