शहर

बिहार का मौसम (22 April 2026) Bihar Weather Today: बिहार में झुलसाती धूप से बेहाल लोग, कई जिलों में हीटवेव अलर्ट; दो दिन बाद मौसम देगा सरप्राइज!

बिहार का मौसम (बिहार में आज का मौसम कैसा रहेगा) 22 April 2026: बिहार में भीषण गर्मी और लू का कहर जारी है। दो दिन बाद नए पश्चिमी विक्षोभ के आने से मौसम में बड़ा बदलाव होने की संभावना है।

Image

बिहार में आज लू का अलर्ट (AI Image)

बिहार में आज का मौसम (22 April 2026 Bihar Weather Today): बिहार में भीषण गर्मी लोगों की मुश्किलें बढ़ा रही है। दिन में झुलसाने वाली धूप निकल रही है, जिसमें घर से बाहर निकला भी दूभर हो रहा है। साथ ही लू के थपेड़े भी लोगों को झेलने पड़ रहे हैं। आज भी कई जिलों में लू को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिन बिहार के दक्षिण-पश्चिम हिस्ससे में मोतिहारी, रोहतास, बक्सर, भोजपुर, भभुआ, भागलपुर, शेखपुरा और अरवल में लू का अलर्ट है। इस दौरान कुछ जिलों का तापमान 40 डिग्री से अधिक रहने का अनुमान है।

बिहार में कल से बदलेगा मौसम

24 घंटे बाद बिहार के मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग ने बताया कि 23 अप्रैल को पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में एक नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो रहा है। जिसका प्रभाव बिहार के मौसम पर भी देखने को मिल सकते हैं। जिसके चलते 24 अप्रैल उत्तर बिहार में गरज-चमक और आंधी के साथ बारिश होने का पूर्वानुमान है। वहीं दक्षिण हिस्से में भीषण गर्मी पड़ने की संभावना है।

पटना में 40 डिग्री पार पहुंचा तापमान

पटना में मंगलवार को इस सीजन का अब तक का सबसे गर्म दिन रहा। इस दिन सीजन में पहली बार 40 डिग्री से अधिक तापमान पहुंचा। पटना में बीते दिन अधिकतम तापमान 41.5 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 1.5 डिग्री अधिक है। वहीं न्यूनतम तापमान सामान्य से 1.3 डिग्री अधिक 27.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पटना में आज मौसम साफ रहेगा और दिनभर तेज धूप निकली रहेगी। इस दौरान अधिकतम तापमान 42 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के करीब दर्ज किया जा सकता है।

बिहार में मंगलवार को 18 शहरों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज किया गया। इस दौरान गया में अधिकतम तापमान 42.7 डिग्री, पनटा में 41.5 डिग्री, शेखपुरा में 42.5 डिग्री, भभुआ में 41.8 डिग्री, भागलपुर में 41.5 डिग्री, मोतिहारी व छपरा में 41.2 डिग्री, औरंगाबाद में 40.9 डिग्री, जहानाबाद में 40.3 डिग्री और मुंगेर में 40 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

बिहार में अप्रैल पिछले साल से अधिक गर्म

मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार इस साल 2025 की तुलना में अप्रैल माह अधिक गर्म है। पिछले साल राज्य में अप्रैल के आखिरी सप्ताह में लू चली थी, लेकिन इस बार तीसरे सप्ताह में भी लू चलने लगी। 2025 में 21 अप्रैल तक अधिकतम तापमान 42.8 डिग्री सेल्सियस ही दर्ज किया गया था। लेकिन इस बार 20 अप्रैल को ही दिन का पारा 43.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article