शहर

दिल्ली का मौसम (22 April 2026) Delhi Weather Today: अगले 72 घंटे भारी! लू के थपेड़ों से जूझेगी दिल्ली, IMD का अलर्ट

दिल्ली का मौसम (दिल्ली में आज का मौसम कैसा रहेगा) 22 April 2026: दिल्ली में आज लू को लेकर अलर्ट जारी किया गया है, अगले तीन दिनों तक राजधानी में भीषण गर्मी से राहत मिलने की कोई उम्मीद नहीं है।

Image

दिल्ली में आज का मौसम (AI Image)

दिल्ली में आज का मौसम (22 April 2026 Delhi Weather Today): दिल्ली में गर्मी का भीषण रूप देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग ने आज से अगले तीन दिनों के लिए लू का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान तापमान में उछाल दर्ज किया जा सकता है। दिन में कड़ाके की धूप के साथ गर्म हवाएं चलने के आसार हैं। राजधानी में दिन के साथ ही रात में भी गर्मी सताने लगी है। रात का पारा भी लगातार ऊपर चढ़ रहा है और लोग पसीने से तरबतर हो रहे हैं। एसी-कूलर के बिना लोगों को गर्मी से बिल्कुल राहत नहीं मिल रही है।

दिल्ली में 22 अप्रैल को कैसा रहेगा मौसम (Delhi Ka Mausam)

मौसम विभाग के अनुसार आज दिल्ली में मौसम शुष्क रहेगा। सुबह से ही धूप निकली हुई है, दिन चढ़ने के साथ धूप की तल्खी भी बढ़ेगी। दिन में 20 से 30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गर्म हवाएं चलने की भी संभावना है। इस दौरान अधिकतम तापमान 41 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया जा सकता है। 23 और 24 अप्रैल को भी दिल्ली में हीटवेव की चेतावनी जारी की गई है।

दिल्ली में बीते दिन कैसा रहा मौसम

दिल्ली में मंगलवार को अधिकतम तापमान सामान्य से 1.1 डिग्री ज्यादा 38.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान 20.5 डिग्री सेल्सियस रहा, यह सामान्य से 2.2 डिग्री अधिक है। इस दौरान दिल्ली का सबसे गर्म इलाका रिज रहा, जहां का अधिकतम तापमान 40.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। दिल्ली के अन्य इलाकों में दिन का पारा 40 डिग्री से नीचे ही रहा। मंगलवार को मौसम विभाग ने लू का अलर्ट जारी किया था, लेकिन बाद में उसे वापस ले लिया गया। मंगलवार को अधिकतम तापमान सोमवार की तुलना में कम रहा, हालांकि यह सामान्य से ऊपर ही दर्ज हुआ।

दिल्ली के स्कूलों में गर्मी को लेकर नई गाइडलाइन

दिल्ली में गर्मी के प्रकोप को देखते हुए स्कूलों में नई गाइडलाइन भी जारी की गई है। जिसके अनुसार हर 45-60 मिनट पर स्कूलों में 'वॉटर बेल' बजेगी, जो बच्चों को पानी पीने की याद दिलाएगी। साथ ही बच्चों की आउटडोर गतिविधियों और खुले में क्लास पर भी रोक लगाई गई है। स्कूलों को ठंडा पानी उपलब्ध कराने और सुरक्षा उपाय सुनिश्चित करने के लिए निर्देश दिए गए हैं।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article