बिहार में आज का मौसम (19 March 2026): बिहार में मौसम लगातार करवट बदल रहा है। बीते दिनों राज्य में आंधी-बारिश का दौर देखने को मिला। वहीं पिछले 24 घंटे में मौसम शुष्क दर्ज हुआ। इस दौरान कहीं भी बारिश या बूंदाबांदी देखने को नहीं मिली। आज भी प्रदेश में ऐसा ही मौसम बने रहने की संभावना है। कल से बिहार के मौसम में बड़ा बदलाव होने के आसार हैं। नए पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से राज्य में अगले 3 दिन आंधी-बारिश का सिलसिला देखने को मिल सकता है। तेज हवाओं के चलते तापमान में भी गिरावट दर्ज की जा सकती है। जिससे मौसम में ठंडक बढ़ सकती है और गर्मी से बड़ी राहत मिलने के आसार हैं।
बिहार में आज कैसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग के अनुसार आज बिहार में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। आसमान साफ रहने के कारण तेज धूप भी निकलेगी। इस दौरान कहीं भी बादल छाने और बारिश होने का कोई अलर्ट नहीं है। बिहार में आज अधिकतम तापमान 30 से 36 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया जा सकता है। वहीं न्यूनतम तापमान 18 से 22 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना रह सकता है।
बिहार में तीन दिन आंधी-बारिश का अलर्ट
बिहार में 20 मार्च से एक बार फिर आंधी-बारिश का मौसम देखने को मिलने वाला है। मौसम विभाग ने शुक्रवार को 12 जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया है। जिनमें शिवहर, सीतामढ़ी, वैशाली, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, मधुबनी और समस्तीपुर शामिल हैं। वहीं 19 जिलों में 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चलने की संभावना है। इन जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश भी हो सकती है।
21 मार्च को बिहार के सभी 38 जिलों में मौसम खराब देखने को मिल सकता है। इस दौरान पूरे राज्य में गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना है। जिसे देखते हुए IMD ने येलो अलर्ट जारी किया है। 22 मार्च को भी बिहार के पूर्वी हिस्से में बारिश का मौसम देखने को मिल सकता है। जिनमें सुपौल, अररिया, किशनगंज, सहरसा, मधेपुरा, पूर्णिया, कटिहार, भागलपुर, बांका, जमुई, मुंगेर और खगड़िया शामिल हैं। शेष अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहने के आसार हैं।
