शहर

बिहार का मौसम (10 Jan 2026) Bihar Weather Today: बिहार में सर्दी चरम पर! बर्फीली हवाओं से दिन में भी कंपकंपी, 32 जिलों में Cold Day अलर्ट

बिहार का मौसम (बिहार में आज का मौसम कैसा रहेगा) 10 Jan 2026: बिहार में पहाड़ों से आ रही सर्द हवाओं के कारण ठंड और बढ़ गई है। रात के साथ ही दिन में भी हाड़ कंपाने वाली ठंड का एहसास हो रहा है। आज भी कई जिलों में कोल्ड डे और शीतलहर की स्थिति रहने की संभावना जताई जा रही है।

Image

आज बिहार का मौसम

बिहार में आज का मौसम (10 Jan 2026): बिहार में हाड़ कंपाने वाली ठंड पड़ रही है। पहाड़ी राज्यों से आ रही बर्फीली हवाओं ने सर्दी का एहसास और बढ़ा दिया है। तापमान में भी लगातार गिरावट दर्ज की जा रह है। 16 जिलों का न्यूनतम तापमान लुढ़ककर 7 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंच गया है। सिर्फ रात ही नहीं बल्कि दिन में भी ठंड खूब सता रही है। सर्द पछुआ हवाओं के चलते दिन में भी लोगों की कंपकंपी छूट रही है। प्रदेश में शीतलहर के साथ ही घने कोहरे का प्रकोप भी लगातार जारी है। जिससे विजिबिलिटी बुरी तरह प्रभावित हो रह है। मौसम विभाग ने आज 32 जिलों में कोल्ड डे और घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया है।

बिहार में आज कैसा रहेगा मौसम

IMD के अनुसार आज बिहार में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। इस दौरान उत्तरी एवं दक्षिण-पश्चिम हिस्सों में कोल्ड डे जैसी स्थिति रहने की चेतावनी जारी की गई है। वहीं उत्तर-पश्चिम एवं उत्तर-मध्य भागों में कुछ जगहों पर सुबह और रात के समय घना कोहरा छाया रह सकता है। शनिवार को बिहार में अधिकतम तापमान 16 से 18 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। वहीं न्यूनतम तापमान 6 से 8 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया जा सकता है। अगले एक से दो दिनों में न्यूनतम तापमान में बढ़ोत्तरी देखने को मिल सकती है। जिसके बाद लगातार 2-3 दिनों तक पारा फिर से नीचे लुढ़केगा।

इन जिलों में कोल्ड डे का अलर्ट

पटना, नालंदा, गया, जहानाबाद, भागलपुर, सीवान, गोपालगंज, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, मधुबनी, सीतामढ़ी, नवादा, शेखपुरा, जमुई, लखीसराय, मुंगेर, शिवहर, पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, सुपौल, अररिया, बांका, खगड़िया, बेगूसराय, समस्तीपुर, वैशाली, सारण, किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, मधेपुरा, सहरसा।

बिहार में सबसे कम न्यूनतम तापमान

जिलान्यूनतम तापमान
पटना5.9 डिग्री
बांका5.5 डिग्री
अररिया6 डिग्री
मुंगेर6.2 डिग्री
भागलपुर6.2 डिग्री
बेगूसराय6.2 डिग्री
गया6.2 डिग्री
नवादा6.2 डिग्री
लखीसराय6.2 डिग्री
औरंगाबाद6.4 डिग्री

भागलपुर में सबौर रहा सबसे ठंडा इलाका

बिहार में शुक्रवार को लगभग सभी जगहों में शीतलहर जैसे हालात बने रहे। इस दौरान अधिकतम तापमान में 5.4 डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की गई। शुक्रवार को पहली बार इस मौसम में छपरा में शीतलहर की स्थिति रही। इसके अलावा बक्सर, मुंगेर, पटना, फारबिसगंज, दरभंगा, सहरसा, और अरवल कोल्ड डे की चपेट में रहे। पिछले 24 घंटों में बिहार में सबसे ठंडा इलाका भागलपुर का सबौर रहा, जहां का न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं सबसे अधिकतम तापमान सीवान के जीरादेई में 19.1 डिग्री सेल्सियस रहा।

पटना में सीजन में पहली बार रहा कोल्ड डे

पटना में शुक्रवार को इस सीजन में पहली बार शीत दिवस की स्थिति रही। इस दौरान सुबह के समय हल्के से मध्यम कोहरा भी छाया रहा। पिछले 24 घंटे में पटना में अधिकतम तापमान 15 डिग्री और न्यूनतम तापमान 9.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आज सुबह भी कई इलाकों कोहरा छाए रहा। हालांकि अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव होने के आसार नहीं हैं।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article