शहर

बिहार में जमीन पर हो रहे 'अतिक्रमण' और 'भूमाफियाओं' पर बड़े एक्शन की तैयारी में 'सम्राट सरकार'

बिहार सीएम ने कहा मेरे घर का सीधी जो अतिक्रमण के दायरे में आता था उसे प्रशासन ने तोड़ दिया और मैं इसका स्वागत किया है कोई भी व्यक्ति हो सरकारी जमीन पर अगर उसने अतिक्रमण किया है तो उसे बुलडोजर एक्शन झेलना पड़ेगा।

Image

अतिक्रमण के खिलाफ सीएम सम्राट चौधरी (फाइल फोटो)

Bihar Land Mafia: सम्राट सरकार बिहार में जमीन पर हो रहे अतिक्रमण और भूमाफियाओं (Bihar Land Encroachment) पर बड़े एक्शन की तैयारी में है। सीएम सम्राट चौधरी (Samrat Chowdhery) ने साफ संकेत दे दिए हैं कोई भी सरकारी जमीन पर अतिक्रमण करने वाला हो आम हो या खास उस पर प्रशासन का बुलडोजर (Bulldozer Action) चलेगा और वह अतिक्रमण ध्वस्त होगा, यह बात सरकार के मुखिया सम्राट चौधरी ने ही कह दी है।

सीएम सम्राट चौधरी ने यह बात कहते हुए लोगों को यह भी उदाहरण दे दिया है कि उन्हें किसी भी तरह से पर भी करने के लिए कोई मजबूर नहीं कर सकता है। सम्राट चौधरी ने कहा मेरे घर का सीधी जो अतिक्रमण के दायरे में आता था उसे प्रशासन ने तोड़ दिया और मैं इसका स्वागत किया है कोई भी व्यक्ति हो सरकारी जमीन पर अगर उसने अतिक्रमण किया है तो उसे बुलडोजर एक्शन झेलना पड़ेगा।

पुलिस मुख्यालय ने भी इसके लिए कमर कस ली है

सम्राट चौधरी के आदेश के बाद पुलिस मुख्यालय ने भी इसके लिए कमर कस ली है बिहार में भू माफियाओं की अब सूची बिहार पुलिस मुख्यालय ने बना ली है और यह सूची ED को दी जा रही है ।

सम्राट चौधरी की सरकार ने एक्शन शुरू कर दिया

मुख्यमंत्री के बुलडोजर एक्शन की बात कहने के साथ ही सम्राट चौधरी की सरकार ने एक्शन शुरू कर दी है बिहार के हर एक ऐसी जगह पर एक्शन की शुरुआत हो गई है जहां पर अतिक्रमण या गलत तरीके से घर बनाए गए हैं उसे तोड़ने के आदेश जारी कर दिए गए हैं पटना में राजा पुल स्थित दूजरा में बने तीन तल्ला मकान को बुलडोजर से गिरने की नोटिस भी प्रशासन ने लगा दिया है बिल्डिंग पूरी तरह से ध्वस्त करने का आदेश बिल्डिंग में रहने वाले लोगों को दे दिया गया है।

सरकार के इस आदेश से वहां के लोगों में नाराजगी

सरकार के इस आदेश से वहां के लोगों में नाराजगी है उन्होंने कहा बुलडोजर एक्शन को वह नहीं होने देंगे जिस घर को प्रशासन तोड़ने जा रही है उसे घर में शादी भी थी मगर घर को तोड़ने के आदेश के बाद शादी के जगह को बदल दी गई है। घर के मालिक और परिवार के सदस्य कह रहे हैं नगर निगम को टैक्स 2013 से भरा जा रहा है उसके बावजूद भी उनके घर को तोड़ने का आदेश प्रशासन ने दे दिया है।

सम्राट चौधरी के सरकार के इस फैसले पर राजद सवाल उठा रही है

वही सम्राट चौधरी के सरकार के इस फैसले पर राजद सवाल उठा रही है राजद कह रही है बीजेपी कभी भी जोड़ने की राजनीति नहीं करती है वह तोड़ने में विश्वास रखती है क्योंकि तोड़ने से उनकी ख्याति बढ़ती है। और इस बात के कारण वह तोड़ने के लिए बुलडोजर एक्शन की शुरुआत बिहार में भी करने जा रही है आम लोगों को बसाने के जगह या लोगों को उजाड़ने वाली सरकार बन गई है।

'आम हो या खास किसी की भी अतिक्रमण पर गलती बर्दाश्त नहीं'

वही सम्राट चौधरी सरकार के इस अतिक्रमण के खिलाफ चलाए जाने वाले एक्शन को लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने कहा सरकार आम हो या खास किसी की भी अतिक्रमण पर गलती को बर्दाश्त नहीं करेगी। मुख्यमंत्री ने खुद अपने घर के सीधी को तोड़ने की बात कह दी है तो आम लोग भी इसमें उनका सहयोग करें। और अतिक्रमण जो उन्होंने किसी न किसी तरह से किया है उसको वह छोड़ दे नहीं तो सरकार का एक्शन उन्हें उस जगह से हटाने का काम करेगा। बिहार में नई सरकार सम्राट की है और सम्राट चौधरी ने अपने सरकार में अतिक्रमण को किसी भी स्तर से बर्दाश्त करने से मनाही कर दी है। आम हो या खास कोई भी अगर सरकारी जमीन पर अतिक्रमण करता है तो उस पर एक्शन होगा और एक्शन के लिए बुलडोजर तैयार हो चुका है।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article