शहर

मुंगेर में गंगा घाट पर बड़ा हादसा, नदी में डूबी पांच लड़कियां, रेस्क्यू में जुटी SDRF टीम

बिहार के मुंगेर जिले में गंगा नदी में नहाने के दौरान पांच लड़कियां नदी में डूब गईं। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई है और एसडीआरएफ टीम की मदद से सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

Image

सांकेतिक फोटो

Photo : iStock

Munger News: बिहार के मुंगेर जिले में बुधवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। जहां गंगा नदी में स्नान के दौरान पांच लड़कियां पानी में डूब गईं। घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। जिसके बाद एसडीआरएफ टीम की टीम को बुलाकर बचाव कार्य शुरू किया गया। लड़कियों की तलाश में नदी में सर्च ऑपरेशन जारी है।

एक ही परिवार की चार बेटियां नदी में डूबी

जानकारी के अनुसार, सभी लड़कियां एक परिवार की चार बेटियां और दूसरी परिवार की एक 16 साल की लड़की शामिल है। सभी युवतियां आज सुबह गंगा नहाने के लिए घाट पर पहुंची थीं। स्नान के दौरान वे अचानक गहरे पानी में चली गईं। बताया जा रहा है कि जब एक युवती डूबने लगी तो उसे बचाने की कोशिश में अन्य युवतियां भी नदी की तेज धारा की चपेट में आ गईं। जिससे सभी नदी में डूबने लगी।

नदी में राहत और बचाव कार्य जारी

घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण गंगा घाट पर जमा इकट्ठे हो गए। हालात की गंभीरता को देखते हुए पुलिस और प्रशासन की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। जिसके बाद राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से युवतियों की तलाश शुरू की। साथ ही राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (SDRF) और राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (NDRF) की टीमों को भी मौके पर बुलाया गया। जिसके बाद सर्च ऑपरेशन को तेज कर दिया गया।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article