शहर

बिहार सिपाही भर्ती परीक्षा के लिए रेलवे का बड़ा इंतजाम, आज दौड़ेंगी 26 स्पेशल ट्रेनें

बिहार मद्य निषेध विभाग की सिपाही भर्ती परीक्षा को लेकर पूर्व मध्य रेलवे ने परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए विशेष इंतजाम किए हैं। इसके लिए बुधवार को 26 विशेष ट्रेनों का संचालन किया गया, जिससे हजारों परीक्षार्थियों को राहत मिली।

Image

सांकेतिक फोटो

Photo : PTI

Bihar Exam Special Train: बिहार मद्य निषेध विभाग में सिपाही भर्ती परीक्षा को लेकर पूर्व मध्य रेलवे ने अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए खास इंतजाम किए हैं। परीक्षा के दौरान स्टेशनों पर भीड़ और अव्यवस्था से बचने के लिए रेलवे ने दो दिनों के भीतर 30 से अधिक परीक्षा स्पेशल ट्रेनों के संचालन की व्यवस्था की है। बुधवार को बिहार के अलग-अलग रेल रूटों पर 26 स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी।

परीक्षा के पहले चरण के लिए भी चलाई गई थीं ट्रेनें

पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी (CPRO) सरस्वती चंद्र ने बताया कि भर्ती परीक्षा के दूसरे चरण के लिए पटना जंक्शन, पाटलिपुत्र समेत कई प्रमुख स्टेशनों से स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। जिससे परीक्षार्थी समय पर और सुरक्षित तरीके से अपने परीक्षा केंद्रों तक पहुंच सकें। रेलवे अधिकारियों के मुताबिक, पहले चरण की परीक्षा के दौरान भी बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों की आवाजाही को देखते हुए स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया गया था। रविवार को दानापुर मंडल से 12 और समस्तीपुर मंडल से 7 स्पेशल ट्रेनों सहित कुल 19 विशेष ट्रेनें चलाई गई थीं।

इन प्रमुख स्टेशनों के लिए स्पेशल ट्रेन का संचालन

रेलवे द्वारा बुधवार को पटना, गया, बक्सर, किउल, राजगीर, बेतिया, हाजीपुर, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, सहरसा, सुपौल, पूर्णिया और औरंगाबाद समेत कई प्रमुख स्टेशनों के बीच स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। इससे दूरदराज के जिलों से आने वाले अभ्यर्थियों को यात्रा करने में काफी राहत मिलेगी। इससे पहले मंगलवार देर रात भी कई परीक्षा स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया गया। पाटलिपुत्र से किशनगंज, पटना जंक्शन से नरकटियागंज और पाटलिपुत्र से अररिया के लिए स्पेशल ट्रेनें चलाई गईं। इन ट्रेनों ने बेगूसराय, खगड़िया, कटिहार, हाजीपुर और बेतिया जैसे प्रमुख स्टेशनों को कवर किया।

रूटप्रस्थान का समय (Time)
पटना जंक्शन से गयासुबह 7.15 बजे
बख्तियारपुर से राजगीर (बिहारशरीफ, नालंदा होकर)सुबह 8.00 बजे
किउल से गयादोपहर 12.30 बजे
मुजफ्फरपुर से पाटलिपुत्रदोपहर 1.00 बजे
समस्तीपुर से सिवानदोपहर 1.00 बजे
राजगीर से बख्तियारपुर (नालंदा, बिहारशरीफ होकर)दोपहर 1.00 बजे
मधुबनी से हाजीपुरदोपहर 1.00 बजे
बेतिया से हाजीपुरदोपहर 1.00 बजे
सुपौल से देवघरदोपहर 1.00 बजे
बक्सर से दानापुरदोपहर 1.30 बजे
दौरम मधेपुरा से हाजीपुरदोपहर 1.30 बजे
सहरसा से हाजीपुरदोपहर 2.00 बजे
औरंगाबाद से गयादोपहर 2.00 बजे
बख्तियारपुर से राजगीर (बिहारशरीफ, नालंदा होकर)दोपहर 3.30 बजे
सोनपुर से मुजफ्फरपुरशाम 4.00 बजे
गया से नवादाशाम 5.30 बजे
बक्सर से पटनाशाम 6.00 बजे
बेतिया से पाटलिपुत्र जंक्शनशाम 6.00 बजे
मुजफ्फरपुर से पाटलिपुत्र जंक्शनशाम 6.00 बजे
समस्तीपुर से हाजीपुरशाम 6.00 बजे
पूर्णिया कोर्ट से पाटलिपुत्रशाम 6.00 बजे
हाजीपुर से छपराशाम 6.00 बजे
राजगीर से बख्तियारपुर (नालंदा, बिहारशरीफ होकर)शाम 6.15 बजे
औरंगाबाद से गयाशाम 6.30 बजे

रेल प्रशासन के अनुसार, परीक्षा के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे स्टेशनों पर सुरक्षा और निगरानी बढ़ा दी गई है। साथ ही अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए गए हैं कि अभ्यर्थियों को किसी तरह की असुविधा न हो। रेलवे ने उम्मीदवारों से समय से पहले स्टेशन पहुंचने और यात्रा संबंधी जानकारी के लिए आधिकारिक स्रोतों का उपयोग करने की अपील की है।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article