भोपाल

MP: सरकारी नौकरी का झांसा देकर की लाखों की ठगी, पैसे वापस मांगने पर दंपत्ति पर किया हमला, फिर रेता खुद का गला

MP News: एमपी के सिवनी में एक युवक सरकारी नौकरी के लिए दंपत्ति से पैसे लिए थे। उसके बाद वह दंपत्ति को नौकरी के लिए जॉइनिंग कराने जबलपुर लेकर गया। ज्वाइनिंग न करने के बाद लौट रहे दंपत्ति ने जब पैसे वापस मांगे तो युवक ने उनपर हमला किया और फिर खुद आत्महत्या कर ली।

Image

सिवनी में एक युवक ने दंपत्ति पर हमला करने के बाद की आत्महत्या (फोटो - टाइम्स नाउ नवभारत)

MP News: मध्य प्रदेश के सिवनी में एक युवक ने पहले दंपत्ति पर धारदार हथियार से हमला किया और उसके बाद खुद आत्महत्या कर ली। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने मृतक युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पैसे वापस मांगने पर युवक ने किया धारदार हथियार से वार

पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के साईं मंदिर के पास हुई थी। मृतक की पहचान अर्षित वर्मा के रूप में की है और घायल दंपत्ति की पहचान श्रद्धा और प्रकाश ठाकुर के रूप में हुई है। अधिकारी ने बताया कि अर्षित ने दंपत्ति से नौकरी दिलाने के नाम पर 10 लाख रुपये लिए लिए थे। इतना ही नहीं वह दपंत्ति को जॉइनिंग के लिए जबलपुर लेकर गया था, लेकिन युवती ने जॉइनिंग नहीं की और वह जबलपुर से लौटने लगे। तभी वापसी के दौरान दंपत्ति ने अर्षित से पैसे वापस मांगे, जिसे लेकर इनके बीच विवाद हो गया।

दंपत्ति पर हमला करने का बाद की आत्महत्या

यह विवाद इतना बढ़ गया कि युवक ने दंपत्ति पर चाकू से वार किया, जिसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। उसके बाद अर्षित वर्मा ने अपना गला रेतकर आत्महत्या कर ली। पुलिस अधिकारी ने बताया कि हादसे में घायल हुए प्रकाश की हालत गंभीर होने के कारण उसे इलाज के लिए नागपुर रेफर किया गया है।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article