भोपाल

MP News: युवक ने पत्नी को मेहनत कर पढ़ाया-लिखाया, फिर हुआ कुछ ऐसा की पुलिस के पास भागा पति, लगाई न्याय की गुहार

MP News: एमपी के छतरपुर में जिस पति ने पत्नी को पढ़ाया लिखाया आज वही उसके साथ रहने को तैयार नहीं है। युवक ने बताया कि उसकी पत्नी का कहना है कि वह सुंदर नहीं है। इसलिए वह उसके साथ रहना नहीं जाती है। इतना ही नहीं पत्नी ने उसे जान से मारने की धमकी दी है, जिसके बाद पति ने पुलिस ने न्याय की गुहार लगाई है।

मध्य प्रदेश के छतरपुर से एक हैरान कर देने वाली बात सामने आई है। यहां एक महिला ने अपने पति को जान से मारने की धमकी दी है और उसके साथ रहने से इनकार कर दिया है। बीते दिनों पत्नी द्वारा पतियों की हत्या के मामले तेजी से बढ़ते जा रहे हैं। उसके बाद से ही पति और पुरुष समाज में डर का माहौल बना हुआ है। इस बीच धमकी देने का ये मामला पुरुषों के प्रति बढ़ते अपराध को दर्शा रहा है।

पत्नी को पढ़ाने लिखाने के बाद पति को मिला धोखा

छतरपुर के ओरछा रोड थाना क्षेत्र के ग्राम भगवंतपुरा निवासी विनोद अहिरवार ने पुलिस में शिकायत की और बताया कि उसकी पत्नी उसे मारने की धमकी दे रही है। यह वही पत्नी है, जिसके पढ़ा-लिखा कर काबिल बनाने के लिए युवक ने दिन-रात मेहनत की थी। युवक ने बताया कि उसकी शादी गोमती अहिरवार से जून 2023 में हुई थी। गोमती ने 12वीं तक पढ़ाई की थी। विनोद ने कड़ी मेहनत कर अपनी पत्नी गोमती को आगे पढ़ाया लिखाया।

पत्नी ने दी पति को जान से मारने की धमकी

विनोद ने पुलिस को बताया कि पढ़-लिख जाने के बाद उसकी पत्नी उसके साथ नहीं रहना चाहती है। गोमती का कहना है कि वह बहुत सुंदर है और विनोद सुंजर नहीं है। यही कारण है कि वह ससुराल नहीं आना चाहती है। इतना ही नहीं विनोद ने पत्नी पर आरोप लगाया है कि वह उसे जान से मारने की धमकी दे रही है। दिन-प्रतिदिन महिलाओं द्वारा पतियों की हत्या के मामले के बाद इस प्रकार की धमकी ने विनोद को डरा दिया है। इसलिए उसने पुलिस में मामला दर्ज करवाया है। पीड़ित पति ने इस मामले में पुलिस अधीक्षक से न्याय की मांग की है।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article