भोपाल

बैतूल में परिवारिक कलह का दर्दनाक अंजाम; दो साल के मासूम को छोड़ दंपति ने बांध में कूदकर दी जान

मध्य प्रदेश के बैतूल जिले में शनिवार को एक दुखद घटना सामने आई, जिसमें पति-पत्नी ने अपने दो साल के बेटे को सड़क किनारे छोड़कर बुकाखेड़ी बांध में कूदकर आत्महत्या कर ली। पुलिस के अनुसार, झगड़े के बाद दंपति ने यह कदम उठाया, जबकि बच्चे को उनके मामा ने सुरक्षित अपने पास रखा।

Image

बैतूल जिले में दंपत्ति ने बांध में लगाई छलांग (फोटो: iStock)

Photo : iStock

Betul Couple Suicide Case: मध्य प्रदेश के बैतूल जिले में शनिवार को एक दुखद घटना सामने आई, जिसमें एक दंपति ने अपने दो साल के बेटे को सड़क किनारे छोड़कर बुकाखेड़ी बांध में कूदकर आत्महत्या कर ली। पुलिस अधिकारियों ने इस मामले की पुष्टि की है। मुलताई थाना प्रभारी देवकरण देहरिया के अनुसार, यह घटना जिला मुख्यालय से करीब 70 किलोमीटर दूर बुकाखेड़ी बांध पर हुई।

शुरुआती जांच में पता चला है कि शुभम करदाते (25) और उनकी पत्नी रोशनी (24) ने चार साल पहले प्रेम विवाह किया था, लेकिन उनके बीच अक्सर पारिवारिक विवाद होता रहता था। शनिवार सुबह झगड़े के बाद रोशनी अपने बेटे को लेकर घर से निकली और शुभम ने उनका पीछा किया। अंततः दोनों बुकाखेड़ी बांध पहुंचे, जहां उन्होंने यह घातक कदम उठाया। मुलताई थाना प्रभारी देवकरण देहरिया ने बताया कि घटना के बाद शुभम ने अपने मामा, हतनापुर निवासी मुन्ना परिहार को फोन कर बच्चे को लेने के लिए बांध पर बुलाया।

मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू

जानकारी के मुताबिक, जैसे ही मुन्ना परिहार मौके पर पहुंचे, दोनों पति-पत्नी ने बुकाखेड़ी बांध में कूदकर आत्महत्या कर ली। मुन्ना परिहार ने बच्चे को अपने पास सुरक्षित रखा और तुरंत पुलिस को सूचना दी। अधिकारियों ने बताया कि राज्य आपदा प्रतिक्रिया बलकी टीम ने दो घंटे के प्रयास के बाद मृतकों के शव निकाल लिए। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

(इनपुट - भाषा)

Nilesh DwivedI
निलेश द्विवेदीauthor

निलेश द्विवेदी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में काम कर रहे हैं। वे शहरों से जुड़ी लोकल घटनाएं, क्राइम, राजनीति, इंफ्रास्ट्रक्चर और राज्यवार अपडेट्स पर लगातार काम करते हैं। निलेश महत्वपूर्ण विवरणों को चुनने और पाठकों की रुचि के हिसाब से कंटेंट को प्रभावी तरीके से पेश करने के लिए जाने जाते हैं। डिजिटल न्यूजरूम के रफ्तार भरे माहौल में वे हर खबर को सटीक एंगल, आसान भाषा और उपयोगी जानकारी के साथ पेश करने पर फोकस करते हैं और अबतक 2,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article