भोपाल

Rewa News: MP के रीवा में बोरवेल में गिरा छह साल का मासूम, रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू

  • Agency by: IANS
  • Updated Apr 12, 2024, 08:37 PM IST

मध्य प्रदेश के रीवा में एक छह साल का मासूम बोरवेल में गिर गया। बोरवेल में गिरने के बाद उसे बचाने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है।

Image

फाइल फोटो।

Photo : PTI

Rewa News: मध्य प्रदेश के रीवा जिले के त्योंथर में खेत में गेहूं की कटाई के बीच खेल रहा छह साल का मयंक खुले पड़े बोरवेल में जा गिरा। मयंक को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए राहत और बचाव कार्य जारी है।

खेलते वक्त हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार, शुक्रवार की दोपहर को मयंक मनिका गांव में खेत में खेल रहा था। उसके परिजन गेहूं की कटाई में लगे थे, तभी वह खेलते-खेलते बोरवेल में जा गिरा। बच्चे को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए राहत और बचाव दल पहुंच गए हैं। बोरवेल के समानांतर जेसीबी मशीन की मदद से गड्ढा खोदा जा रहा है।

बचाव ऑपरेशन शुरू

बता दें कि बच्चा लगभग 60 फुट की गहराई पर है और उसके समानांतर अब तक लगभग 15 फुट गहरा गड्ढा खोदा जा चुका है। इसके साथ ही बच्चे तक ऑक्सीजन की सप्लाई की जा रही है और उसकी हरकतों पर भी नजर रखी जा रही है। रुक-रुक कर हो रही बारिश राहत और बचाव कार्य में बाधा उत्पन्न कर रही है।

End of Article