भोपाल

MP News: शहडोल में हाथ में सांप लेकर अस्पताल पहुंचा युवक, जानें क्या है पूरा माजरा

मध्य प्रदेश के शहडोल जिले के विचारपुर गांव में राकेश सिंह नाम का युवक जिला अस्पताल में सांप लेकर पहुंचा। दरअसल इस सांप ने उसे काट लिया था, जिसके बाद युवक ने सांप को पकड़ लिया और अस्पताल लेकर आ गया। डॉक्टरों ने सर्प मित्र को बुलाकर सांप को सुरक्षित रेस्क्यू कराया और युवक का इलाज किया।

Image

शहडोल में युवक को सांप ने काटा

Shahdol News: मध्य प्रदेश के शहडोल जिले के विचारपुर गांव से एक अनोखी घटना सामने आई है। जहां एक युवक को सांप ने काट लिया, जिसके बाद वह सांप को हाथ में लेकर सीधे अस्पताल पहुंच गया। सांप को देखकर अस्पताल में हड़कंप मच गया। डॉक्टरों ने तुरंत सर्प मित्र को बुलाया, जिसने सांप को पकड़कर डिब्बे में बंद किया और जंगल में सुरक्षित छोड़ दिया। इस घटना की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। फिलहाल युवक का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

विचारपुर गांव में रहने वाले राकेश सिंह नामक युवक को सांप ने काट लिया था। सांप के काटते ही युवक ने तुरंत उसे अपने हाथों से पकड़ लिया। जिसके बाद वह सांप को हाथ में लेकर ही जिला अस्पताल पहुंच गया। युवक के हाथ में सांप देखकर स्टाफ और मरीज दंग रह गए। डॉक्टरों ने युवक को सांप को छोड़ने के लिए समझाया, ताकि मरीज का इलाज किया जा सके। लेकिन युवक वह सांप को छोड़ने के लिए राजी नहीं हुआ।

सर्प मित्र ने सांप को किया रेस्क्यू

अस्पताल में मौजूद डॉक्टरों ने सांप को पकड़ने के लिए तुरंत सर्प मित्र को फोन कर बुलाया। सूचना पाकर सर्प मित्र एवं विशेषज्ञ अनिल सोनी अस्पताल पहुंचे। उन्होंने सांप को सुरक्षित रेस्क्यू कर के डब्बे में बंद किया। जिसके बाद उसे जंगल में छोड़ दिया गया। फिलहाल राकेश अस्पताल में भर्ती है उसका इलाज किया जा रहा है। इस पूरी घटना को अस्पताल में मौजूद लोगों ने अपने मोबाइल पर रिकॉर्ड कर वीडियो बना लिया। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article