भोपाल

सनातन की तुलना एड्स, मलेरिया से करने वाले ही इसका सुख भोगें, साध्वी प्रज्ञा का विरोधियों पर हमला

  • Authored by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Sep 12, 2023, 12:45 PM IST

सनातन धर्म की तुलना डेंगू मलेरिया से करने वाले डीएमके नेता उदयनिधि स्टालिन, ए राजा और एक्टर प्रकाश राज के लिए साध्वी ने अपने अंदाज में धावा बोला।

Image

प्रज्ञा ठाकुर का सनातन विरोधियों पर निशाना

Pragya Thakur: देश में इन दिनों सनातन धर्म विवाद जोर पकड़ता जा रहा है। अब मध्य प्रदेश से भाजपा सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने सनातन का विरोध करने वालों पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि सनातन धर्म को खत्म करने की किसी ताकत नहीं है। अपने बयानों से सुर्खियों बटोरने वालीं साध्वी प्रज्ञा ने कहा कि जो लोग सनातन की तुलना एड्स, कुष्ठ और मलेरिया से कर रहे हैं वही उसका सुख भोगें।

प्रकाश राज पर भी हमला बोला

साध्वी प्रज्ञा सिंह ने पत्रकारों से बातचीत में अभिनेता प्रकाश राज पर भी हमला बोला और उन्हें खलनायक बताया। साध्वी ने कहा कि प्रकाश राज कोई अभिनेता नहीं हैं, नायक नहीं, खलनायक है। जो धर्म के खिलाफ बोले, देश के खिलाफ बोले, जिसे अहसास ही नहीं कि हम कहां रह रहे हैं, क्या कर रहे हैं, ऐसा कोई विलेन ही हो सकता है। सनातन को समाप्त करने की औकात किसी की नहीं है।

रोगों का श्राप दिया

सनातन धर्म की तुलना डेंगू मलेरिया से करने वाले डीएमके नेता उदयनिधि स्टालिन, ए राजा और एक्टर प्रकाश राज के लिए साध्वी ने अपने अंदाज में धावा बोला। श्राप देने के अंदाज में प्रज्ञा ने कहा, जिसने सनातन धर्म को कुष्ठ रोग बोला है वह कुष्ठ रोग का सुख भोगे। जिसने सनातन धर्म को एड्स बोला है वह एड्स का सुख भोगे। जिसने सनातन धर्म को मलेरिया और डेंगू बोला वह मलेरिया और डेंगू का सुख भोगे। प्रभु उन्हें भरपूर देना।

अमित कुमार मंडल
अमित कुमार मंडलauthor

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर 15 सालों से अधिक का अनुभव उन्हें खबरों को देखने की व्यापक दृष्टि देता है। ब्रेकिंग न्यूज, लाइव ब्लॉग, स्पेशल स्टोरीज और एक्सप्लेनेर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। एंगल चुनने की कला, खबरों की गति को समझना और समय पर सही जानकारी पहुंचाना—ये उनकी सबसे बड़ी खूबियां हैं। अमित अपने करियर में करीब 20 हजार से अधिक न्यूज आर्टिकल, एनालिसिस और एक्सप्लेनर पब्लिश कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें