Indore Protest: इंदौर के शीतलामाता बाजार में पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के आगमन को लेकर माहौल गर्मा गया। सिर्फ खरीदारी का स्थल नहीं, बल्कि राजनीतिक और साम्प्रदायिक टकराव का केंद्र बन गया। बीजेपी महिला मोर्चा और स्थानीय समर्थक पहले से ही सक्रिय थे, जबकि कांग्रेस के कार्यकर्ता भी मौके पर नजर आए। महिलाओं ने चूड़ियों के जरिए विरोध जताया और बाजार को भगवा रंग में रंगते हुए जोरदार नारे लगाए।
लव जिहाद जैसी सोच रखने वालों का समर्थन
पूर्व मुख्यमंत्री के आगमन से पहले ही बाजार में उनका विरोध देखने को मिला। बीजेपी महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं और स्थानीय व्यापारियों ने उन्हें ‘लव जिहाद जैसी सोच रखने वालों’ का समर्थन करने का आरोप लगाते हुए चेतावनी स्वरूप चूड़ियां भेंट की। पुलिस ने सुरक्षा को देखते हुए दिग्विजय सिंह को सीधे बाजार में प्रवेश नहीं करने दिया और उन्हें सराफा थाना तक ही जाने की अनुमति दी।
सुरक्षा कड़ी करने के लिए पुलिस टीम तैनात
स्थानीय विधायक मलिनी गौड़ के बेटे एकलव्य गौड़ की अपील के बाद कुछ दुकानों ने अपने मुस्लिम कर्मचारियों को हटाने का निर्णय लिया था, जिससे पिछले दिनों से विवाद बढ़ता रहा। कांग्रेस ने लगातार इसका विरोध किया। इस वजह से बाजार में राजनीतिक और सामाजिक तनाव पूरे दिन बने रहे। सुरक्षा कड़ी करने के लिए पुलिस ने रिजर्व एक्शन फोर्स (RAF) की टीम भी तैनात की थी।
