भोपाल

एमपी में टीचर के प्यार में पड़ा 50 साल का प्रिंसिपल, मैसेज पर भेजा I Love You; जवाब ने उड़ाए होश

नर्मदापुरम जिले के हथवास सरकारी स्कूल में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। 50 वर्षीय प्रिंसिपल सुरेश श्रीवास्तव ने एक महिला शिक्षिका को प्रेम प्रस्ताव भेजा, जिसके बाद उन पर मानसिक प्रताड़ना के आरोप लगे। जांच में आरोप सही पाए गए हैं और सस्पेंशन की कार्रवाई शुरू हो चुकी है।

Image

50 वर्षीय प्रिंसिपल ने महिला टीचर को भेजा 'आई लव यू' (प्रतीकात्मक फोटो: Canva)

Narmadapuram School Principal: नर्मदापुरम जिले में हथवास के एक शासकीय स्कूल में अनोखा मामला सामने आया है। यहां एक 50 साल के अधेड़ प्रिंसिपल को महिला शिक्षिका से प्यार का इजहार करना भारी पड़ गया। टीचर की शिकायत पर प्रिंसिपल को फिलहाल सस्पेंड करने की तैयारी है। मामला नर्मदापुरम क्षेत्र के हथवास के सरकारी स्कूल का है। यहां सरकारी स्कूल के प्रिंसिपल सुरेश श्रीवास्तव पर अपने ही स्कूल की शिक्षिका को प्रताड़ित करने का आरोप लगा है। प्रिंसिपल साहब ने मैसेज करके महिला टीचर से प्यार का इज़हार कर दिया। इसकी शिकायत हुई तो जिला शिक्षा अधिकारी ज्योति प्रह्लादी ने तीन सदस्यीय जांच टीम को हथवास भेजा।

जांच में शिक्षिका द्वारा लगाए आरोप सही पाए गए। पीड़िता शिक्षिका के अलावा स्कूल की 8 से ज्यादा महिला शिक्षिकाओं ने भी प्राचार्य पर प्रताड़ना के आरोप लगा दिए हैं। अब प्रिंसिपल साहब छुट्टी पर चले गए हैं और विभाग ने उन्हें सस्पेंड करने की पूरी तैयारी कर ली है। दरअसल नर्मदापुरम जिले में 50 साल के एक सरकारी स्कूल के प्रिंसिपल ने महिला टीचर को मैसेज करके आई लव यू कह दिया। इतना ही नहीं उसे मैसेज करके हां या ना में जवाह देने को कहा। इस पर महिला शिक्षक ने जो जवाब दिया उसे देखकर प्रिंसिपल साहब के होश उड़ गए। उन्होंने आनन फानन में महिला शिक्षक को मैसेज करके माफी मांगी और कहा इसके बारे में किसी से मत कहना।

जवाब YES या NO में चाहिए

पहले तो महिला शिक्षिका ने इसे नजरअंदाज कर दिया लेकिन प्रिंसिपल साहब ने शिक्षिका को प्रताड़ित करना शुरु कर दिया। हिम्मत करके महिला शिक्षिका ने विभाग में प्रिंसिपल साहब की शिकायत कर दी। शिकायत मिलने पर ज़िला शिक्षा अधिकारी ने 3 सदस्यीय टीम को स्कूल में जांच करने भेजा। प्रारंभिक जांच में महिला शिक्षिका के आरोप सही पाए गए। जांच करने वाली टीम को महिला शिक्षिका ने कुछ चैट दिखाईं। जिसमें महिला शिक्षिका के लिए I Love You मैसेज भेजा गया था। प्रिंसिपल साहब ने लिखा था कि फूल तुम्हें भेजा है खत में, फूल नहीं मेरा दिल है। तुम मुझे बहुत अच्छी लगती हो, I LOVE YOU AND YOU? मुझे तुम्हारा जवाब YES या NO में चाहिए।

17 सितंबर को विभागीय शिकायत

इस पर जब शिक्षिका ने जवाब दिया कि आप मेरे पिताजी जैसे हैं तो प्रिंसिपल साहब के होश फाख्ता हो गए। उन्होंने टीचर से कहा कि गलती से SMS गया। शिक्षिका का आरोप है कि बात खत्म हो गई थी लेकिन इस मामले के बाद प्रिंसिपल ने उन्हें प्रताड़ित करना शुरु कर दिया। परेशान होकर शिक्षिका ने 17 सितंबर को विभागीय शिकायत कर दी। इसके बाद प्रिंसिपल साहब बीमारी का हवाला देकर 20 सितंबर से चिकित्सा अवकाश पर चले गए है। अब इस पूरे मामले में जिला शिक्षा अधिकारी ने नर्मदापुरम संयुक्त संचालक को प्राचार्य सुरेश श्रीवास्तव के सस्पेंड का प्रस्ताव बनाकर भेज दिया है।

Makarand Kale
मकरंद कालेauthor

सुखदुःखे समे कृत्वा लाभालाभौ जयाजयौ।\nततो युद्धाय युज्यस्व नैवं पापमवाप्स्यसि\n\nसाल 2008 में by chance journalist बना। 2013 से by choice journalist हूं। कहते हैं ना कि अच्छे काम में पहले बहुत परेशानियां आती हैं। और बाद में उसी की आदत पड़ जाती है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!