भोपाल

MP: अच्छी खबर! कूनो में बढ़ा चीतों का कुनबा, अब 8 से बढ़कर हुए 20, जानें पूरी डिटेल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 19, 2023, 04:28 PM IST

MP: कूनो नेशनल पार्क में चीतों की संख्या 8 से बढ़कर 20 हो गई है। दक्षिण अफ्रीका के नामीबिया से यहां लाए गए 12 और चीते। फिलहाल नए मेहमानों को कूनों में 2500 वर्ग मीटर के बनाए गए बाड़ों में क्वारंटीन करने के लिए छोड़ा गया है। अधिकारियों के मुताबिक इस बार पिंजरों से बाहर आते ही चीतों ने अपनी रफ्तार दिखाई। बता दें कि, अब कूनो में नए मेहमानों के आने के बाद इनकी संख्या बराबर हो गई है।

Image

कूनो में चीतों का कुनबा बढ़ा,अब 8 से बढ़कर हुए 20 (फाइल फोटो)

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • 12 नए चीतों को दक्षिण अफ्रीका से पहले ग्वालियर लाया गया
  • कूनो नेशनल पार्क में अब चीतों की संख्या 8 से बढ़कर हुई 20
  • अब कूनो नेशनल पार्क में नर व मादा चीतों की संख्या हुई बराबर


MP: मध्य प्रदेश का श्योपूर स्थित कूनो नेशनल पार्क एक बार फिर से सुर्खियों में है। वजह है दक्षिण अफ्रीका के नामीबिया से यहां लाए गए 12 और चीते। जिसके चलते अब कूनों में चीतों के कुनबे में इजाफा हुआ है। अब यहां पर चीतों की संख्या 8 से बढ़कर 20 हो गई है। चीतों को दक्षिण अफ्रीका से वायुसेना के विमान के जरिए पहले ग्वालियर लाया गया।

इसके बाद वहां से इन्हें 4 हेलिकाॅप्टर के जरिए एयर लिफ्ट कर कूनो लाया गया। वन विभाग के आला अधिकारियों के मुताबिक, फिलहाल नए मेहमानों को कूनों में 2500 वर्ग मीटर के बनाए गए बाड़ों में क्वारंटीन करने के लिए छोड़ा गया है। अधिकारियों के मुताबिक इस बार पिंजरों से बाहर आते ही चीतों ने अपनी रफ्तार दिखाई। बता दें कि, अब कूनो में नए मेहमानों के आने के बाद इनकी संख्या बराबर हो गई है। जिसमें 10 मेल व 10 फीमेल चीता हैं।

सीएम शिवराज रहे मौजूद

कूनो में दक्षिण अफ्रीका से नए लाए गए 12 चीतों को देखने के लिए एमपी के सीएम शिवराज सिंह समेत केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव, केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और एमपी के वनमंत्री विजय शाह मौजूद रहे। सीएम ने चीतों को बाड़ों में छोड़ने से पहले नामीबियाई चीतों के बाड़े में कुछ समय बिताया व बीमार चल रही मादा चीता साशा के बारे में अधिकारियों से जानकारी ली। बता दें कि, इस बार नए लाए गए 12 चीतों में से तीन नर चीतों को अलग-अलग रखा गया है। वहीं दो बाड़ों में दो-दो नर चीते रखे गए हैं। इसके अलावा पांचों मादा चीतों को 5 बाड़ों में अलग-अलग रखा गया है।

एक्सपर्ट से सलाह के बाद दौडेंगे मैदानों में नए चीते

अफ्रीका से नए लाए गए 12 चीतों को खुले मैदानों में छोड़ने को लेकर सीएम शिवराज सिहं के मुताबिक विशेषज्ञों की ओर से हरी झंडी मिलने के बाद क्वारंटीन किए गए बाड़ों में से चीतों को खुले जंगल में छोड़ने का निर्णय किया जाएगा। केंद्रीय वन मंत्री भूपेंद्र यादव के मुताबिक चीता प्रोजेक्ट को लेकर भोपाल में सीएम शिवराज सिंह के साथ बैठक में चर्चा कर आगामी 25 वर्षों के लिए चीता प्रोजेक्ट की योजना तैयार की जाएगी।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article