भोपाल

MP: कमाई 30 हजार की और घर पर मिला 30 लाख की टीवी, 8 गाड़ी, 65 विदेशी कुत्ते; इंजीनियर हेमा मीणा के 'भ्रष्टचार' की कहानी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलEdited by: शिशुपाल कुमार
  • Updated May 12, 2023, 09:04 PM IST

भोपाल के लोकायुक्त पुलिस अधीक्षक मनु व्यास ने बताया कि हेमा मीणा के भोपाल के बिलखिरिया इलाके में स्थित फार्म हाउस सहित तीन ठिकानों पर बृहस्पतिवार और शुक्रवार की दरम्यानी रात करीब एक बजे छापेमारी की कार्रवाई पूरी हुई है। उसके फार्म हाउस में अलग अलग नस्लों के 65 कुत्तों सहित 30 मवेशी मिले हैं जिसमें कुछ गिर नस्ल की गायें भी हैं।

Image

मध्यप्रदेश की महिला इंजीनियर के यहां से मिला करोड़ों (फोटो- @NCMIndiaa)

Photo : Twitter

मध्यप्रदेश की एक महिला असिस्टेंट इंजीनियर हैं, नाम है हेमा मीणा, इनकी कमाई है 30 हजार रुपये और संपत्ति करोड़ों की है। लोकायुक्त पुलिस की टीम जब छापा मारी तो इस महिला इंजीनियर की रईसी देखकर हैरान रह गई। हेमा मीणा के घर में 30 लाख की टीवी लगी मिली।

संविदा की है नौकरी

मध्य प्रदेश में लोकायुक्त पुलिस ने आय से अधिक संपत्ति के मामले में भोपाल में एक महिला सहायक अभियंता के घर पर छापा मारा। उन्होंने उसके पास से 30 लाख रुपए कीमत का एक टीवी सेट, कई विदेशी नस्ल के कुत्ते और 8 लग्जरी कारें बरामद कीं हैं। इंजीनियर, हेमा मीणा मध्य प्रदेश पुलिस आवास निगम (MPPHC) के साथ अनुबंध पर सहायक अभियंता प्रभारी हैं।

छापे में क्या मिला

भोपाल के लोकायुक्त पुलिस अधीक्षक मनु व्यास ने फोन पर शुक्रवार को पीटीआई को बताया- " हमने अभियंता हेमा मीणा के भोपाल के बिलखिरिया इलाके में स्थित फार्म हाउस सहित तीन ठिकानों पर बृहस्पतिवार और शुक्रवार की दरम्यानी रात करीब एक बजे छापेमारी की कार्रवाई पूरी की। हमें दस हजार वर्ग फुट में निर्मित क्षेत्र के साथ बीस हजार वर्ग फुट में फैले उसके फार्म हाउस में अलग अलग नस्लों के 65 कुत्तों सहित 30 मवेशी मिले हैं जिसमें कुछ गिर नस्ल की गायें भी हैं।"

आय से 250 प्रतिशत से अधिक की संपत्ति

व्यास ने कहा कि इसके साथ ही अभियंता के फार्म हाउस पर एक एसयूवी सहित सात से आठ चार पहिया वाहन मिले हैं। साथ ही 30 लाख रुपये कीमत का एक टीवी सेट भी मिला है। उन्होंने कहा कि उसकी अवैध कमाई उसके ज्ञात स्रोत से लगभग 250 प्रतिशत अधिक प्रतीत होती है। मीणा को प्रतिमाह 30 हजार रुपये वेतन मिलता है और वह दस वर्षो से नौकरी कर रही है।

मिली थी शिकायत

अधिकारी ने कहा कि हेमा मीणा के खिलाफ शिकायत मिली थी कि उसने अनुचित तरीकों से बड़ी संपत्ति अर्जित की है। लोकायुक्त सूत्रों ने बताया कि मीणा के तीन ठिकानों पर छापेमारी कर दस लाख रुपये का सोना और 77 हजार रुपये नकद तथा भोपाल, रायसेन और विदिशा जिलों में भूमि के स्वामित्व संबंधित दस्तावेज बरामद किए गये हैं।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article