भोपाल

Madhya Pradesh: सीएम मोहन यादव का उज्जैन में हुआ जोरदार स्वागत, सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 17, 2023, 02:31 PM IST

CM Mohan Yadav in Ujjain: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की स्वागत यात्रा में उज्जैन में जनसैलाब उमड़ा। अलग-अलग समाज, संगठनों, सामाजिक संस्थाओं, जनप्रतिनिधियों और आम नागरिकों ने जगह-जगह मंच लगाकर उनका किया। स्वागत यात्रा में सीएम मोहन ने रथ पर सवार होकर उज्जैनवासियों का अभिवादन किया।

Image

जगह-जगह मंच लगाकर लोगों ने किया स्वागत।

Madhya Pradesh News Today: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की दशहरा मैदान से शुरू हुई स्वागत यात्रा में मुख्यमंत्री का जगह-जगह आत्मीय स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री की स्वागत यात्रा दशहरा मैदान से होते हुए सुराना पैलेस होटल, कंट्रोल रूम तिराहा, वर्षा झोन कॉर्नर से फ्रीगंज गुरूद्वारा होते हुए निखार फैशन की ओर बढ़ी। शहर की विभिन्न मार्गों में लोगों ने कतारबद्ध होकर अपने मुख्यमंत्री पर पुष्पों की वर्षा की। छतों से, गैलरी से, स्वागत मंचों से लोगों ने पुष्पों की वर्षा की।

मुख्यमंत्री की झलक पाने बेताब दिखे उज्जैनवासी

शहर में लगभग 300 स्वागत मंच बनाये गये थे। मुख्यमंत्री की यात्रा आगे शहीद पार्क सर्कल, टॉवर चौक होते हुए तीन बत्ती चौराहा पहुंची। सभी जगह विभिन्न समाज के लोगों ने मुख्यमंत्री का आत्मीय अभिनन्दन किया। हर कोई अपने प्रिय मुख्यमंत्री की एक झलक पाने के लिये आतुर नजर आया। जनता अपने प्रिय मुख्यमंत्री को अपने पास देख खुश हो गई। यात्रा आगे सिंधी कॉलोनी तिराहा से शास्त्री नगर, विवेकानंद कॉलोनी से लोटि स्कूल चौराहा पहुंची।

रथ पर सवार सीएम यादव का लोगों ने किया स्वागत

यात्रा मार्गों पर विभिन्न सामाजिक संस्थाओं, संगठनों, जनप्रतिनिधियों, आम नागरिकों, शहरवासियों ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का पुष्पहारों से आत्मीय स्वागत किया। रथ पर सवार होकर सीएम यादव जब विभिन्न स्थानों से होकर गुजरे तो लोगों ने मुख्यमंत्री का उत्साह से स्वागत किया। स्वागत यात्रा आगे धन्नालाल की चाल, फ्रीगंज, चामुण्डा माता चौराहा, देवासगेट, मालीपुरा, दौलतगंज, नईसड़क से होते हुए कंठाल चौराहा, सराफा पहुंची।

रथ पर मुख्यमंत्री के साथ सांसद अनिल फिरोजिया, विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा, सतीश मालवीय, आलोट विधायक चिंतामणि मालवीय, महापौर मुकेश टटवाल, पूर्व विधायक पारस जैन, यूडीए अध्यक्ष श्याम बंसल सहित अन्य आदि जनप्रतिनिधि सवार थे। सम्पूर्ण स्वागत यात्रा के दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती कमला कुंवर, विवेक जोशी, बहादुर सिंह बोरमुंडला, नगर निगम सभापति श्रीमती कलावती यादव, दिलीप सिंह शेखावत, शान्तिलाल धबाई, राजेन्द्र भारती, बहादुर सिंह चौहान, विशाल राजौरिया, सनवर पटेल, राजपाल सिंह सिसौदिया, जगदीश पांचाल, पूर्व नगर निगम सभापति सोनू गेहलोत, अशोक प्रजापत, वीरेन्द्र कावड़िया, रूप पमनानी, ओम जैन, जगदीश अग्रवाल, शिवेन्द्र तिवारी, हेमन्त व्यास, इकबाल सिंह गांधी, जिला पंचायत सदस्य शोभाराम मालवीय, पार्षद, जनप्रतिनिधि आदि अन्य गणमान्य नागरिक मौजूद थे।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article