भोपाल

MP Aaj ka Mausam: मध्य प्रदेश में भारी बारिश से तबाही, पानी में समा गईं बस्तियां; रेलवे ट्रैक जलमग्न ट्रेनों की रफ्तार धीमी

MP Aaj ka Mausam: मध्य प्रदेश में कई दिनों से जारी भारी ने लोगों को संकट में डाल दिया है। अब निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है। कई जिलों में नदियों का पानी बस्तियों में घुस गया है। इसके अलावा रेलवे ट्रैक पर भी पानी भरने से ट्रेनों की रफ्तार धीमी हो गई है।

Image

एमपी में बाढ़

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

MP Aaj ka Mausam: प्रदेश में बीते तीन दिनों से जारी भारी बारिश से कई इलाकों में लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। आने-जाने से लेकर आम आदमी की जिंदगी की रफ्तार पर भी असर पड़ा है। मूसलाधार बारिश से कई इलाकों में पानी भर गया है, जिससे लोग अपने घरों से भी बाहर नहीं निकल पा रहे हैं। निचली बस्तियां लबालब हैं। वहीं, मौसम विभाग ने राज्य के कई हिस्सों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।

रेलवे ट्रैक पर भी पानी

राज्य के कई हिस्सों में बीते तीन दिनों से बारिश का दौर जारी है। लगातार हो रही बारिश से लोगों के जनजीवन पर भी असर पड़ रहा है। कटनी जिले के कई गांवों का जिला मुख्यालय से संपर्क कट गया है। यहां गुरुवार को रेलवे ट्रैक पर भी पानी आ गया था और उसका असर सिग्नल प्रणाली पर भी पड़ा, जिससे कई घंटों तक आवागमन प्रभावित रहा। रेलवे ट्रैक को भी कर्मचारी को खोजना पड़ा। इसके अलावा ट्रेनों को बहुत कम रफ्तार से आगे बढ़ाया गया।

निचली बस्तियों में भी पानी भरा

इसी तरह रतलाम, मंदसौर, टीकमगढ़ समेत कई अन्य जिलों की निचली बस्तियों में भी पानी भर गया। कई इलाकों के खेत तो तालाब में बदल गए हैं और फसलों को भी नुकसान हो रहा है। इतना ही नहीं जिन इलाकों की निचली बस्तियों में पानी भर गया है, वहां के लोग आसानी से घर से नहीं निकल पा रहे हैं।

यहां भारी बारिश

भोपाल समेत राज्य के कई अन्य हिस्सों में शुक्रवार को भी सुबह से रुक-रुक कर और तेज बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने ग्वालियर-चंबल डिवीजन संभाग के श्योपुर और गुना में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। इसके अलावा शिवपुरी, मुरैना, अशोक नगर, विदिशा और भिंड के कई क्षेत्रों में भी भारी बारिश की उम्मीद है। मध्य प्रदेश के रायसेन और सागर के अलावा पूर्वी हिस्से में सिवनी, मंडला, बालाघाट में भी भारी बारिश की संभावना है।

(इनपुट-आईएनएस)

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article