भोपाल

Bhopal News: लग्जरी कार में छुपा था अवैध शराब का जखीरा, पुलिस ने किया भंडाफोड़; 3.5 लाख की शराब जब्त

भोपाल में पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर बायपास चौराहा पर घेराबंदी कर एक लग्जरी कार से 254 लीटर अवैध शराब बरामद की। साथ ही 29 वर्षीय आरोपी आदिल शेख को भी गिरफ्तार किया। जब्त की गई अवैध शराब की कीमत लगभग 3.5 लाख रुपये आंकी गई है।

Image

सांकेतिक फोटो (PTI)

Photo : PTI

Bhopal Crime News: भोपाल पुलिस ने रविवार रात एक बड़ी कार्रवाई करते हुए शराब तस्करी के नेटवर्क का पर्दाफाश किया। पुलिस ने एक लग्जरी कार से 254 लीटर अवैध शराब जब्त की है। पुलिस ने मौके से एक तस्कर को भी गिरफ्तार किया है। साथ ही गाड़ी को भी जब्त कर लिया गया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और उसके सहयोगियों की भी तलाश कर रही है।

पुलिस ने रविवार रात को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर बायपास चौराहा पर घेराबंदी की। इस दौरान एक संदिग्ध सफारी स्टॉर्म वाहन को रोका गया। जिसकी तलाशी के दौरान वाहन की डिक्की और पिछली सीट से 28 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद हुई है। इस अवैध शराब की कीमत लगभग 3.5 लाख रुपये आंकी गई है।

विदिशा से भोपाल लाई जा रही थी अवैध शराब

इस मामले में गिरफ्तार हुए आरोपी की पहचान 29 वर्षीय आदिल शेख के रूप में हुई है, जो विदिशा का निवासी बताया जा रहा है। पूछताछ में उसने खुलासा किया कि यह अवैध शराब विदिशा से भोपाल लाई जा रही थी और शहर के विभिन्न होटलों व स्थानों पर खपाई जानी थी। आरोपी जिस लग्जरी सफारी स्टॉर्म कार का उपयोग कर रहा था, उसे भी पुलिस ने जब्त कर लिया है।

पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और उसके सहयोगियों और नेटवर्क की जानकारी जुटा रही है, ताकि इस गिरोह का पूरा खुलासा किया जा सके। इस कार्रवाई की पुष्टि करते हुए टीआई रामबाबू चौधरी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा कि अवैध शराब तस्करी के खिलाफ अभियान जारी रहेगा और ऐसे अपराधियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Times Now Navbharat Digital
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें