भोपाल

उज्जैन : धर्म विशेष युवक ने हिंदू महिला से किया निकाह...फिर कर दिया कांड; प्रताड़ना से तंग आकर की आत्महत्या

समीरा अपने परिजनों को बताती थी कि मोनू उसके साथ मारपीट करता है, प्रताड़ित करता है और मुस्लिम रीति रिवाज से रहने को मजबूर करता है।

Image

प्रताड़ना से तंग आकर की खुदकुशी

उज्जैन के बड़नगर की रहने वाली युवती का विवाह 4 साल पहले धार जिले के बदनावर में हिदू रीति रिवाज से हुआ। इस दौरान बड़नगर के पास गुलाबपुरा गांव का रहने वाला मोनू पिता गुड्डू खां नाम का युवक महिला से मिलने बदनावर जाता था और उसने उसे अपनी मुंह बोली बहन बताता था। 2 साल पहले महिला को बहला फुसलाकर मोनू खां ने उससे निकाह कर लिया और उसका नाम (उक्त) से बदलकर समीरा रख दिया। शादी के बाद दोनों जोधपुर में रहने लगे और कुछ महीने पहले ही बड़नगर के गुलाबपुरा में वापस रहने आए। इस दौरान समीरा के परिजन उसके संपर्क में आ गए थे। समीरा अपने परिजनों को बताती थी कि मोनू उसके साथ मारपीट करता है, प्रताड़ित करता है और मुस्लिम रीति रिवाज से रहने को मजबूर करता है।

परिजनों ने उसे कई बार बुर्के में भी देखा। अचानक एक दिन परिजनों को सूचना मिली कि उनकी पुत्री की मौत फांसी लगाने से हो गई है। परिजनों ने फौरन पुलिस को सूचना दी। मामले में पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया है। पीड़िता के परिजनों की शिकायत पर सबंधित धाराओं पर केस दर्ज किया गया। मामले में पुलिस ने 5 लोगों को आरोपी बनाया है जिनके नाम मोनू खां, सोनू खां, गुड्डू खां, शहनाज बी और तबस्सुम खां है। वहीं पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में भी ले लिया है ।

महिला की फांसी लगाने को परिजनों ने हत्या बताया है और इसे लव जिहाद और प्रताड़ना से जोड़ा है। हिंदूवादी संगठनों ने मृतिका के परिजनों के साथ बड़नगर में प्रदर्शन किया और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। वहीं पुलिस प्रशासन की टीम ने मुख्य आरोपी मोनू खां के अवैध मकान पर बुलडोजर कार्रवाई भी कर दी है।

घटना को लेकर मृतका के भाई ने बताया कि उसकी बहन की शादी 4 साल पहले धार जिले के बदनावर में की थी। शादी के 2 साल बाद मोनू खां ने उसकी बहन से संपर्क किया और उसे बहन बना लिया और बाद में शादी कर ली। मोनू खां ने बहन का नाम समीरा कर दिया और उसके साथ निकाह भी पढ़ा। मोनू उसे मुस्लिम रीति रिवाज से रहने को मजबूर करता था। 2 दिन पहले बहन मिली थी और वह कह रही थी कि पति परेशान करता है और मारपीट करता है। वह बुर्के में रह रही थी।

वही मामले में एसडीएम धीरेंद्र पाराशर ने बताया कि महिला की मौत के बाद आज परिजनों ने प्रदर्शन किया था। हिंदूवादी संगठनों की मांग थी कि मामले में कठोर कार्रवाई हो। FIR दर्ज कर ली गई है और आरोपी का अवैध मकान तोड़ दिया गया है। जांच जारी है, आगे भी सख्त कार्रवाई होगी।

Makarand Kale
मकरंद कालेauthor

सुखदुःखे समे कृत्वा लाभालाभौ जयाजयौ।\nततो युद्धाय युज्यस्व नैवं पापमवाप्स्यसि\n\nसाल 2008 में by chance journalist बना। 2013 से by choice journalist हूं। कहते हैं ना कि अच्छे काम में पहले बहुत परेशानियां आती हैं। और बाद में उसी की आदत पड़ जाती है।

और पढ़ें
End of Article