भोपाल

MP News: नर्मदापुरम में तेंदुए का आतंक, पंचमढ़ी हिल स्टेशन में 2 दिन से घूम रहा तेंदुआ; स्थानीय लोगों और पर्यटकों में दहशत

नर्मदापुरम में पिछले कुछ दिनों से अलग-अलग इलाकों में तेंदुए की मूवमेंट देखने को मिली है। हिल स्टेशन पंचमढ़ी में भी पिछले 2 दिनों से रिहायशी इलाकों में तेंदुआ घूमता हुआ दिखाई दिया है। तेंदुए ने एक घर के बाहर सो रहे कुत्ते को भी अपना शिकार बना लिया। स्थानीय लोगों तेंदुए के कारण दहशत में हैं।

Image

नर्मदापुरम में तेंदुए का खौफ

Leopard in Narmadapuram: मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम में तेंदुए का आतंक फैला हुआ है। कुछ दिनों से जिले के अलग-अलग हिस्सों में रिहायशी इलाकों में तेंदुआ देखा जा रहा है। नर्मदापुरम के हिल स्टेशन पंचमढ़ी में भी तेंदुए की मूवमेंट देखने को मिली है। जिससे स्थानीय लोगों और पर्यटकों में दहशत का माहौल है। दो दिन पहले तेंदुए ने एक कुत्ते पर भी हमला किया था। जिसके कारण इलाके में गश्त और सर्चिंग बढ़ा दी गई है।

नर्मदापुरम में कुछ समय पहले इटारसी में लगे पावर ग्रेड के पास तेंदुआ घूमता हुआ नजर आया। दो दिनों से पंचमढ़ी हिल स्टेशन में भी रिहायशी इलाकों में तेंदुएं की मूवमेंट दिखाई दी है। शनिवार को होटल समर हाउस के सामने स्थित चंचल आयुर्वेद के सीसीटीवी कैमरे में तेंदुआ नजर आया था। दो दिन पहले तेंदुए ने बाबू लाइन में एक घर के बाहर सो रहे कुत्ते को शिकार बनाया था। इस इलाके में 506 बड़े होटल स्थित है, साथ ही बाबू लाइन, पुलिस थाना और अस्पातल के स्टॉफ क्वार्टर भी बने हुए हैं। यहां तेंदुआ दिखाई देने से लोगों में डर का माहौल है।

जंगल से सटा है बाबू लाइन इलाका

सतपुड़ा टाइगर रिजर्व के सहायक संचालक संजीव शर्मा ने बताया कि बाबू लाइन एरिया जंगल से सटा हुआ है। इस कारण यहां तेंदुए की मूवमेंट देखने को मिल रही है। तेंदुए का स्वभाव बकरी और कुत्तों को अपना शिकार बनाने का होता है। लेकिन स्थानीय लोगों को भी सावधान रहने की जरूरत है। हालांकि सुरक्षा के लिए इलाके में गश्त और सर्चिग बढ़ा दी गई है।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

Kal Ka Mausam: मानसून फिर बढ़ाएगा मुश्किल, यूपी-बिहार से लेकर मध्य और दक्षिण भारत तक कई इलाकों में जमकर बरसेंगे बादल; जानें लेटेस्ट अलर्ट

Kal Ka Mausam: मानसून फिर बढ़ाएगा मुश्किल, यूपी-बिहार से लेकर मध्य और दक्षिण भारत तक कई इलाकों में जमकर बरसेंगे बादल; जानें लेटेस्ट अलर्ट

रोहिणी में दिल्ली पुलिस का 'ऑपरेशन छापामारी चक्रव्यूह', 4 दिन की ताबड़तोड़ कार्रवाई में 161 चोरी के वाहन बरामद; 103 आरोपियों की हुई गिरफ्तारी

रोहिणी में दिल्ली पुलिस का 'ऑपरेशन छापामारी चक्रव्यूह', 4 दिन की ताबड़तोड़ कार्रवाई में 161 चोरी के वाहन बरामद; 103 आरोपियों की हुई गिरफ्तारी

जयपुर हिंसा के बाद पहले स्कूल का ठिकाना बदला, अब नई बिल्डिंग का ऐलान; आशुतोष रांका ने CM का जताया आभार

जयपुर हिंसा के बाद पहले स्कूल का ठिकाना बदला, अब नई बिल्डिंग का ऐलान; आशुतोष रांका ने CM का जताया आभार

मराठी नहीं सीखी तो बढ़ेगी मुश्किल! महाराष्ट्र में ऑटो-टैक्सी समेत पैसेंजर वाहन चालकों पर सख्ती, भाषा टेस्ट में फेल 777 ड्राइवरों को मिला आखिरी मौका

मराठी नहीं सीखी तो बढ़ेगी मुश्किल! महाराष्ट्र में ऑटो-टैक्सी समेत पैसेंजर वाहन चालकों पर सख्ती, भाषा टेस्ट में फेल 777 ड्राइवरों को मिला आखिरी मौका

दिल्ली से दूसरे राज्यों में भेजे जाएंगे खतरनाक कैदी, लागू होगा कैदियों के अंतरराज्यीय स्थानांतरण का प्रावधान

दिल्ली से दूसरे राज्यों में भेजे जाएंगे खतरनाक कैदी, लागू होगा कैदियों के अंतरराज्यीय स्थानांतरण का प्रावधान