भोपाल

MP News: एमपी के बड़वानी में दर्दनाक घटना, आठ साल की मासूम को तेंदुए ने उतारा मौत के घाट

MP News: एमपी के बड़वानी जिले में एक आठ साल की मासूम बच्ची पर तेंदुए ने हमला कर दिया। लोगों के शोर मचाने पर जानवर उसे छोड़कर भाग गया। लेकिन तेंदुए के इस हमले में बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई थी और इस घटना में उसकी मौत हो गई। इस घटना के बाद तेंदुए को पकड़ने के लिए वन विभाग की टीम इलाके में गश्त कर रही है।

Image

एमपी के बड़वानी में तेंदुए के हमले से 8 साल की बच्ची की मौत (फोटो - Canva)

MP News: मध्यप्रदेश के बड़वानी जिले से एक दर्दनाक खबर सामने आई है। जिले में स्थित एक गांव में तेंदुए ने एक आठ साल की बच्ची पर हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और वन विभाग को भी जानकारी दी गई। मामले की गंभीरता को देखते हु वन विभाग की टीम को 24 घंटे गश्त करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही इलाके में तेंदुए को पकड़ने के लिए ट्रैप कैमरे लगाए गए हैं।

तेंदुए ने ली 8 साल की बच्ची की जान

बताया जा रहा है कि यह घटना जिला मुख्यालय से करीब 37 किलोमीटर दूर राजपुर उपमंडल के तहत किरता फलिया गांव में हुई। अधिकारी ने कहा कि तेंदुए के लड़की को गिरफ्त में लेने के बाद उसकी मां और खेत में काम करने वाले अन्य मजदूरों ने शोर मचाया और उसका पीछा किया। उन्होंने बताया कि बाद में जानवर गंभीर रूप से घायल लड़की को छोड़कर जंगल में भाग गया। ग्रामीणों ने लड़की को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। हालांकि वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी देवेंद्र रोमडे के अनुसार, मृतक लड़की की पहचान गीता के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि तेंदुए ने गीता की गर्दन पर दोनों तरफ से हमला किया, जिससे उसकी मौत हो गई। प्रभागीय वन अधिकारी आशीष बंसोड़ के अनुसार इलाके में पिंजरा और ट्रैप कैमरे लगाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि वन विभाग की गश्ती टीमों को भी चौबीसों घंटे निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं। बंसोड़ ने कहा कि उन्होंने तेंदुए का पता लगा लिया है और उसे गिरफ्त में लेने के प्रयास जारी हैं। उन्होंने कहा कि उसने हाल में एक बकरी को मार डाला था। तेंदुए के हमले में यह दूसरी मौत है और विगत 35 दिनों में क्षेत्र में तेंदुए का तीसरा हमला है।

(इनपुट - भाषा)

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें