भोपाल

Jabalpur Accident: दुर्गा पूजा पंडाल में घुसी तेज रफ्तार बस, नशे में धुत चालक ने कई लोगों को रौंदा; 13 लोग घायल

जबलपुर के सिहोरा में एक तेज रफ्तार बस के दुर्गा पूजा पंजाल में घुसने से हादसा हो गया। जिसमें 13 लोग घायल हो गए। जिनमें से तीन की हालत गंभीर है। कलेक्टर राघवेंद्र सिंह और पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि बस चालक के नशे में होने के कारण यह हादसा हुआ। लोक निर्माण मंत्री ने घायलों के समुचित इलाज के निर्देश भी दिए हैं।

Image

दुर्गा पूजा पंडाल में घुसी बस

Jabalpur Accident News: मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले में मंगलवार रात को दर्दनाक हादसा हो गया। सिहोरा कस्बे में एक तेज रफ्तार अचानक बस दुर्गा पूजा पंडाल में घुस गई। इस हादसे में कम से कम 13 लोग घायल हो गए। जिनमें से 3 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी घायलों को अस्पताल ले जाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद 8 लोगों को डिस्चार्ज कर दिया गया। बताया जा रहा है कि बस चालक नशे में था, जिसके कारण यह हादसा हुआ। इस दुर्घटना के बाद लोक निर्माण मंत्री ने घायलों के समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं।

बस चालक गंभीर रूप से घायल

इस हादसे में घायल हुए सभी लोगों को सिहोरा के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां 8 घायलों का प्राथमिक उपचार किया गया, जिसके बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई। वहीं पांच घायलों को जबलपुर के मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। जिनमें से 3 लोगों की हालत गंभीर है। बस चालक भी गंभीर रूप से घायल हो गया है। इस हादसे की सूचना मिलने कलेक्टर राघवेंद्र सिंह और पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय मौके पर घटनास्थल पहुंचे। उन्होंने मेडिकल कॉलेज के डीन और डॉक्टरों को मेडिकल कॉलेज जबलपुर रेफर किए गए घायलों का बेहतर इलाज करने के निर्देश दिए।

प्रतिबंधित रास्ते पर बस लेकर घुसा चालक

कलेक्टर राघवेंद्र सिंह ने बताया कि हादसे में बस चालक भी गंभीर रूप से घायल है। आठ घायलों को इलाज के लिए सिहोरा ले जाया गया है। बाकी पांच को मेडिकल कॉलेज जबलपुर ले जाया गया है। पांच घायलों में से तीन की हालत गंभीर है और दो की हालत सामान्य है, जिनका इलाज चल रहा है। बस का ड्राइवर नशे में था, यही घटना का कारण है। बस चालक जिस रास्ते पर गया, उस पर प्रवेश वर्जित था। इस हादसे में चेकिंग कर रहा व्यक्ति भी घायल हो गया है। वहीं प्रत्यक्षदर्शी ने भी दावा किया है कि हादसे के समय बस चालक शायद नशे में था।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article