भोपाल

संदिग्धों से पूछताछ में खुलासा, कमलापति रेलवे स्टेशन की रेकी में थे शामिल

  • Produced by: मकरंद काले
  • Updated May 18, 2023, 03:05 PM IST

भोपाल में कुछ संदिग्धों की गिरफ्तारी के बाद बड़े खुलासे हुए हैं। संदिग्धों से पूछताछ में एटीएस पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इन लोगों ने कितने युवाओं को एचयूटी से जोड़ा था।

Image

मध्य प्रदेश एटीएस की पूछताछ में खुलासा

HUT Terrorist News: भोपाल के कमलापति स्टेशन और मोतीलाल नेहरू स्टेडियम की रेकी भी इन संदिग्ध आतंकियों के द्वारा की गई थी। बिरयानी,लड्डू और अनारदाना जैसे कोड वर्ड का इस्तेमाल वो आपसी बातचीत में करते थे। टेलीग्राम और व्हाट्स ऐप पर बातचीत होती थ। ज़ूम ऐप पर कई बार मीटिंग भी हुई। जिहादी लेट्रेचर तकनीकी उपकरण के अलावा एयर गन,चाकू और तलवारें भी जब्त की गई है। फ़िलहाल ATS जांच कर रही है कितने युवाओं को HUT ने जोड़ा था और ट्रेनिंग दी थी। मध्य प्रदेश पुलिस का कहना है कि इससे संबंधित और जानकारियां जो मिली हैं उन्हें अलग अलग स्रोतों से पुष्ट किया जा रहा है। फिलहाल जो जानकारी मिली है उसके मुताबिक आतंकी बड़ी योजना पर काम कर रहे थे। एटीएस का कहना है कि इस मामले की तह तक जाने की कोशिश हो रही है ताकि पूरी तरह से मामले का राजफाश किया जा सके।

एटीएस की गिरफ्त में यासिर

HUT के आतंकी विस्फोटक खरीदने की तैयारी में थे । यही नहीं चुनाव से पहले ब्लास्ट करने की प्लानिंग थी। वे 2 साल से एटीएस की सर्विलांस पर थे। संदिग्धों द्वारा विस्फोटक खरीदने की प्लानिंग के दौरान ही एटीएस ने गिरफ्तार किया था।ATS ने डिजिटल एविडेंस के आधार पर प्लानिंग को क्रैकडाउनइन किया। आतंकियों को देश के बाहर से वॉइस नोट आ रहे थे और उसके आधार पर देश विरोधी प्लानिंग कर रहे थे यासिर को अपनी गिरफ्तारी का डर और उससे पहले डिजिटल एविडेंस को नष्ट कर दिया।

मकरंद काले
मकरंद कालेauthor

सुखदुःखे समे कृत्वा लाभालाभौ जयाजयौ।\nततो युद्धाय युज्यस्व नैवं पापमवाप्स्यसि\n\nसाल 2008 में by chance journalist बना। 2013 से by choice journalist हूं। कहते हैं ना कि अच्छे काम में पहले बहुत परेशानियां आती हैं। और बाद में उसी की आदत पड़ जाती है।

और पढ़ें
End of Article