भोपाल

Indore Weather Forecast: इंदौर में ठंड का सितम जारी, भोपाल समेत कई जिलों में गिरा पारा

Indore Weather Forecast: मध्य प्रदेश में हाड़ कंपाने वाली ठंड के बीच नए साल का आगाज होगा। इंदौर समेत पूरे मध्य प्रदेश को शीत लहर का सामना करना पड़ेगा। आईएमडी ने कहा है कि मध्य प्रदेश के कई हिस्सों में शुक्रवार सुबह तक तक रात के दौरान घने कोहरे की स्थिति जारी रहने की संभावना है।

Image

अगले कुछ दिनों तक इंदौर समेत पूरे मध्य प्रदेश में जारी रहेगा ठंड का सितम

Photo : Times Now Digital

Indore Weather Forecast: इंदौर समेत पूरे मध्य प्रदेश में हाड़ कंपाने वाली ठंड के बीच नए साल का आगाज होगा। जानकारी के अनुसार, पिछले एक सप्ताह से राज्य में चल रही पछुआ हवाओं के कारण प्रदेश में पारा तेजी से गिरा है। वहीं भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने बुधवार को कहा कि अगले तीन-चार दिन तक उत्तर-पश्चिम भारत में घने से बहुत घना कोहरा जारी रहने की संभावना है, जबकि 31 दिसंबर से 2 जनवरी तक उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत में हल्की, छिटपुट बारिश होने की संभावना है। मौसम पूर्वानुमान एजेंसी ने कहा कि दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, मध्य प्रदेश और राजस्थान के अधिकांश हिस्सों में न्यूनतम तापमान 7-10 डिग्री सेल्सियस और बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, विदर्भ और आंतरिक ओडिशा के अधिकांश हिस्सों में 11-12 डिग्री सेल्सियस के बीच है।

इंदौर समेत मध्य प्रदेश में घने कोहरे की संभावना

आईएमडी ने कहा, " मध्य प्रदेश, पंजाब, दिल्ली, पश्चिम राजस्थान, उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों और बिहार, झारखंड, गंगीय पश्चिम बंगाल, गुजरात और पूर्वोत्तर भारत के कई हिस्सों में यह सामान्य से दो-तीन डिग्री सेल्सियस ऊपर है।" विभाग ने बताया कि बुधवार सुबह 8:30 बजे दिल्ली, पंजाब के अधिकांश हिस्सों, हरियाणा के कई हिस्सों, चंडीगढ़ और उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों और जम्मू-कश्मीर, उत्तर-पश्चिमी राजस्थान और उत्तर पश्चिम मध्य प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में घने से बहुत घना कोहरा दर्ज किया गया।

आईएमडी ने आगे भविष्यवाणी की है कि मध्य प्रदेश, दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ के कई हिस्सों में शुक्रवार सुबह तक और कुछ हिस्सों में अगले तीन दिन तक रात/सुबह के दौरान घने से बहुत घने कोहरे की स्थिति जारी रहने की संभावना है। आईएमडी ने कहा, “बिहार के कुछ हिस्सों में शुक्रवार सुबह तक घने से बहुत घने कोहरे की स्थिति जारी रहने की संभावना है और अगले तीन दिन तक अलग-अलग हिस्सों में घना कोहरा छाया रहेगा। गुरुवार की सुबह ओडिशा के अलग-अलग हिस्सों में; गुरुवार और शुक्रवार को सुबह के दौरान उत्तरी राजस्थान, उत्तर-पश्चिम मध्य प्रदेश में; और गुरुवार तथा रविवार की सुबह असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में घने कोहरे की स्थिति जारी रहने की संभावना है।”

Indore Weather Forecast

Indore Weather Forecast

आईएमडी ने यह भी भविष्यवाणी की है कि एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ शनिवार से उत्तर पश्चिम भारत को प्रभावित करने की संभावना है। विभाग ने कहा, “इसके प्रभाव और निचले स्तर की पूर्वी हवाओं के साथ इसके संपर्क के कारण, रविवार से 2 जनवरी तक जम्मू-कश्मीर-लद्दाख-गिलगित-बाल्टिस्तान-मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, विदर्भ में हल्की, छिटपुट वर्षा होने की संभावना है। "ताजा पूर्वी लहर के प्रभाव में, शनिवार से 2 जनवरी तक दक्षिण तमिलनाडु और केरल में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। शनिवार और रविवार को दक्षिण तमिलनाडु में अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा होने की भी संभावना है।"

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!